फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The audience swayed to the tunes of patriotic songs as well as songs celebrating the monsoon month of Sawan.

Sambhal News: देशभक्ति गीतों के साथ सावन के गीतों पर झूमे श्रोता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
The audience swayed to the tunes of patriotic songs as well as songs celebrating the monsoon month of Sawan.
चंदौसी। भारतीय मानव कल्याण समिति के तत्वावधान में विनायक मार्ग स्थित भोलेनाथ वाटिका में देशभक्ति सुर संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देशभक्ति गीतों के साथ सावन के गीतों पर श्रोता झूम उठे।
विज्ञापन

शुभारंभ आईटीआई प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह पाल, कवि माधव मिश्रा, सतीश चंद्र गुप्ता, रेनू कुमारी और दिनेश चंद्र वार्ष्णेय ने संयुक्त तौर पर किया। समिति प्रबंधक डॉ. टीएस पाल ने बताया कि कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया गया। शुरुआत वसुंधरा ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की प्रस्तुति से की। इसके बाद नरेंद्र कुमार ने आपस में प्रेम करो देश प्रेमियों, अजीत कुमार पप्पी ने होठों पर सच्चाई रहती है, धीरज भारती ने जब जीरो दिया मेरे भारत ने, प्रज्ञा वार्ष्णेय ने जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया, असीम खान ने ऐसा देश है मेरा, बिसौली के गगन गुप्ता ने ये देश है वीर जवानों का और गोपाल शर्मा साईं ने वतन पे जो फिदा होगा गीत प्रस्तुत किया। गुलशन वार्ष्णेय ने चिट्ठी आई है’ गीत सुनाकर श्रोताओं की तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

दूसरे चरण में आया सावन झूम के थीम पर सावन के गीतों की प्रस्तुतियां हुईं। कलाकारों ने कजरी, मल्हार और झूला गीतों की प्रस्तुतियों से माहौल को सावनमय बना दिया। सावन का महीना पवन करे शोर, आया सावन झूम के, हाय-हाय ये मजबूरी, नैनों में बदरा छाए सहित कई गीत प्रस्तुत किए गए। कुछ गीत युगल कलाकारों ने भी प्रस्तुत किए। सुशील कुमार, राजेश पाल, ओमप्रकाश गुप्ता, मुकेश कुमार वार्ष्णेय, हरीश कठेरिया, सुखपाल गौर, डॉ. जयशंकर दुबे, चारुल वार्ष्णेय, दिनेश पाल सिंह, आशा बिसरिया, वीरपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन शैलेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed