फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   MP Aditya Yadav raises questions regarding the Sambhal violence inquiry report.

Sambhal News: संभल हिंसा की जांच रिपोर्ट पर सांसद आदित्य यादव ने उठाए सवाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
MP Aditya Yadav raises questions regarding the Sambhal violence inquiry report.
बबराला। बदायूं से सपा सांसद आदित्य यादव ने संभल हिंसा की जांच रिपोर्ट को लेकर प्रदेश सरकार पर राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों को बचाने के लिए झूठ पर आधारित रिपोर्ट तैयार की गई है। रविवार को बबराला के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर संभल हिंसा की दोबारा निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि संभल हिंसा के पीछे के वास्तविक कारण और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की सच्चाई सामने आना जरूरी है। आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में कई मामलों में सच्चाई सामने आने से रोकने के साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जांच ऐसी होनी चाहिए, जिसमें किसी अधिकारी या प्रभावशाली व्यक्ति को बचाने का दबाव न हो।
विज्ञापन

जनता के सामने निष्पक्ष जांच के जरिये वास्तविकता आनी चाहिए। कांवड़ियों के लिए दिए गए मौलाना साजिद रसीदी के विवादित बयान पर भी आदित्य यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ी है। कांवड़ियों के संबंध में इस तरह की टिप्पणी समाज में आपसी भाईचारा और शांति का माहौल बिगाड़ने वाली है। ऐसे बयानों से लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाज को बांटने वाले बयानों के जरिये राजनीतिक एजेंडे को साधने की कोशिश की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं से मिले, संगठन मजबूत करने पर जोर
बबराला। आदित्य यादव गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के एक दिनी दौरे पर पहुंचे थे। पत्रकार वार्ता से पहले उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात की। स्थानीय समस्याओं और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहने और स्थानीय समस्याओं को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। इस दौरान सपा विधायक रामखिलाड़ी सिंह, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अमित यादव, अखिलेश यादव, कृष्ण मुरारी शंखधार, नौसे अली, शरद यादव, रमेश यादव, अंकुश गुप्ता, रोहित यादव, सतेंद्र यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed