सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Devotees were overcome with emotion upon hearing the stories of Shri Krishna's childhood pastimes.

Sambhal News: श्री कृष्ण की बाल लीलाओं को सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Devotees were overcome with emotion upon hearing the stories of Shri Krishna's childhood pastimes.
विज्ञापन
चंदौसी में गोशाला रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन रविवार को कथा वाचक महामंडलेश्वर शिवानंद महाराज जी ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। बाल लीलाओं को सुन कर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए और इस दौरान आयोजित भजनों पर झूम उठे। कान्हा के जयकारे गूंजते रहे।

कथा व्यास ने बताया कि भगवान ने गोकुल में विभिन्न असुरों का संहार कर भक्तों की रक्षा की तथा अपनी दिव्य लीलाओं से समस्त ब्रजवासियों को आनंदित किया। कथा में कालिया नाग दमन, माखन चोरी, गोप-गोपियों के साथ प्रेममयी लीलाओं तथा गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाया गया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का अवतार धर्म की स्थापना और भक्तों के कल्याण के लिए हुआ था। उन्होंने गोवर्धन पर्वत धारण कर इंद्र के अभिमान का नाश किया और प्रकृति तथा गो सेवा के महत्व का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर गुलाब देवी माध्यमिक शिक्षा मंत्री, पुष्पा पांडे राज्य महिला आयोग सदस्य, हरीश कुमार शर्मा, शरद शर्मा, चंद्रसेन, बनवारी लाल पाठक, संजय मिश्रा, अजय जैन, सुशील शर्मा, जतिन शर्मा, निपुण शर्मा, अमित पाठक, अभिषेक गुप्ता, कुमोदिनी शर्मा, उमा श्रीवास्तव, नीता पाठक, दुर्गा टंडन, सीमा शर्मा, पूनम तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed