सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two youths fight at Awas Vikas intersection, traffic jam ensues

Sambhal News: आवास विकास चौराहे पर दो युवकों में मारपीट, लगा जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Two youths fight at Awas Vikas intersection, traffic jam ensues
विज्ञापन
चंदौसी। आवास विकास के चौराहे पर शनिवार रात दो युवकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। थोड़ी ही देर में कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और जाम की स्थिति बन गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया। हालांकि किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में तहरीर नहीं दी गई है।

शनिवार रात करीब नौ बजे आवास विकास चौराहे पर दो युवकों में किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक आ गई। झगड़ा देख मौके पर वहां से गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई। थोड़ी ही देर में सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। इस बीच किसी ने फोन कर पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी मिलने पर आई पुलिस ने दोनों पक्ष को अलग अलग किया और जाम को खुलवाया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी संत कुमार ने बताया कि झगड़े की सूचना मिली थी। दोनों पक्ष में आपसी समझौता हो गया। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed