सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Difficult to get out of the potholed road, there is also the problem of leakage.

Sambhal News: गड्ढों में तब्दील हुई सड़क से निकला दुश्वार, लीकेज की भी समस्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Difficult to get out of the potholed road, there is also the problem of leakage.
विज्ञापन
चंदौसी। नगर पालिका के वार्ड 20 में उखड़ी सड़कें और लीकेज की समस्या से लोग परेशान हैं। लोगों का निकलना दुश्वार हो गया है। सड़कों के गहरे गड्ढों में दोपहिया वाहन सवार आए दिन गिरकर चोटिल हो जाते हैं। झुके बिजली के खंभे भी खतरा बने हुए हैं।
Trending Videos

नगर पालिका के वार्ड 20 में सीता रोड पर चेयरमैन के आवास से नानक चंद आदर्श इंटर कॉलेज, गणेश कॉलोनी की गली नंबर एक से नौ तक का क्षेत्र शामिल हैं। गणेश कॉलोनी में गलियों की सड़कें जगह-जगह उखड़ गई हैं। कई जगह लीकेज है। गणेश कॉलोनी की गली नंबर छह बुरी तरह जर्जर हालत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिससे दोपहिया वाहन सवारों को निकलना मुश्किल हो जाता है। आए दिन बाइक सवार गड्ढे में पहिया आने से गिर कर चोटिल हो जाते हैं। यहां भी एक स्थान पर पाइप लाइन की लीकेज हो रही है। जिससे प्रेशर आने पर पानी बहता रहता है। कई जगह झुके बिजली के खंभे खतरा बने हुए हैं।
-----
गलियों में छुट्टा गोवंशीय पशु और कुत्ते भी हो रहे आक्रामक
गणेश कॉलोनी में पालिका की ओर से छुट्टा गाेवंशीय पशु और कुत्तों की संख्या काफी है। यहां पिछले वर्ष पालिका ने अभियान चला कर कुछ छुट्टा गोवंशीय पशुओं को पकड़ कर गोशाला भिजवाया था। अब भी छुट्टा गोवंशीय पशुओं की संख्या काफी है। सांड़ गलियों में आपस में लड़ जाते हैं। जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गाें को खतरा बना रहता है। आवारा कुत्तों की संख्या भी बेहिसाब है। रात में कुत्तों के झुंड के होने से गलियों से निकलना दुश्वार हो जाता है।
------
गणेश कॉलोनी में हमारी गली की सड़क काफी जर्जर हो चुकी है। कई बार जिम्मेदारों से कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
अनुरुद्ध शंखधार, वार्ड 20
गणेश कॉलोनी में कई पोल झुके हुए हैं। एक जगह लीकेज भी आए दिन हो जाता है। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं से जल्द छुटकारा मिलना चाहिए।
अशोक यादव, वार्ड 20
------
गणेश कॉलोनी में छुट्टा गोवंशीय पशुओं और आवारा कुत्तों की तादात दिन व दिन बढ़ती जा रही है। जिससे गलियों से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों का निकलना दुश्वार हो गया है।
नरेंद्र रस्तोगी, वार्ड 20
------
गणेश कालोनी की कई गलियों में सड़कें काफी खराब हो गई हैं। एक-दो जगह लीकेज की भी समस्या बनी हुई रहती है। चार सड़कों के लिए प्रस्ताव बनाकर पालिका को दे दिए गए हैं। अभी कार्य शुरू नहीं हुआ है।
लोकेश मौर्य, सभासद, वार्ड 20
------

वार्ड 20 में कई जगह सड़कें बननी हैं। जिसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। प्रस्ताव पास होने के बाद जल्दी ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। अन्य कार्य भी कार्य योजना में शामिल हैं।
धर्मराज राम, ईओ चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed