{"_id":"6988eb2324f4c05ff408f2bf","slug":"fraud-report-filed-against-sm-college-principal-and-seven-others-sambhal-news-c-204-1-chn1003-126737-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: एसएम कॉलेज के प्राचार्य समेत सात के खिलाफ फर्जीवाड़े की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: एसएम कॉलेज के प्राचार्य समेत सात के खिलाफ फर्जीवाड़े की रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। एसएम डिग्री कॉलेज में प्रबंध समिति और प्राचार्य के बीच उपजा विवाद थम नहीं रहा है। श्याम सुंदर मेमोरियल कॉलेज सोसायटी के संयुक्त सचिव ने प्राचार्य समेत सात के खिलाफ फर्जीवाड़े के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दर्ज एफआईआर में श्याम सुंदर मेमोरियल कॉलेज समिति के संयुक्त सचिव संजय कुमार का कहना है कि श्याम सुंदर मेमोरियल सोसायटी रजि. एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत है। जिसके अधीन एसएम डिग्री कॉलेज, एसएम इंटर कॉलेज, एसएम लॉ कालेज संचालित हैं। यह सोसायटी इन तीनों कॉलेजों की मातृ संरक्षिका है। जिसके संयुक्त सचिव के पद पर वह आसीन हैं। आरोप है कि दानवीर सिंह यादव प्राचार्य व प्रवीण कुमार प्रोफेसर के पद से बर्खास्त हैं।
छह मई 2025 से महाविद्यालय में इनका प्रवेश प्रतिबंधित है। इनके द्वारा महाविद्यालय के विरुद्ध एक आपराधिक षडयंत्र रचकर महाविद्यालय की सोसायटी व कॉलेजों को अवैधानिक रूप से स्वयं को प्राचार्य व प्रोफेसर के रूप में कार्यरत दर्शाकर प्राचार्य का फर्जी लेटर हेड छपवाया गया। ये लोग फर्जी मोहर बनवाकर, विकास नगर बहजोई रोड में फर्जी कैंप कार्यालय बनाकर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं व शासन-प्रशासन को अवैधानिक रूप से धोखा दे रहे हैं।
महाविद्यालय व सोसायटी व लॉ कालेज आदि के संबंध में फर्जी लेटर हेड, प्राचार्य का उपयोग करके झूठी व फर्जी शिकायतें पेश कर छल कपट कर रहे हैं। जिससे संस्था की छवि को गहरा आघात पहुंच रहा है। आरोप है कि बर्खास्त दानवीर सिंह व प्रवीण कुमार महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं से करोड़ों की उगाही कर चुके हैं। इसमें इनके एजेंट आकाश गुप्ता, मेघा गुप्ता व चंद्रगोपाल वार्ष्णेय निवासीगण गणेश कालोनी चंदौसी, जीपी यादव निवासी विकासनगर व कुछ अज्ञात शामिल हैं।
दानवीर सिंह द्वारा बर्खास्तगी के बाद कुलपति गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद से असांविधानिक रूप से एसएम कॉलेज के प्राचार्य के फर्जी लेटर हेड पर आदेश प्राप्त करके दुरुपयोग किया जा रहा है। संयुक्त सचिव का कहना है कि इस संदर्भ में स्थानीय पुलिस और पुलिस के उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जिस कारण मजबूरन न्यायालय की शरण में जाना पड़ा।
-- -- -- -- --
न्यायालय की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मामले में मेरे पास जो भी सबूत होंगे न्यायालय में पेश करुंगा।
- डॉ. दानवीर सिंह, प्राचार्य एसएम कॉलेज चंदौसी
न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
- अनुज कुमार तोमर, कोतवाल चंदौसी
Trending Videos