सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Gold and silver prices fell after the presentation of the Modi government's budget - Anil

Sambhal News: मोदी सरकार का बजट पेश होने पर सोने और चांदी के भाव गिरे -अनिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Gold and silver prices fell after the presentation of the Modi government's budget - Anil
विज्ञापन
मुरादाबाद। मोदी सरकार का बजट पेश होने पर सोने और चांदी के भाव गिर गए। इसके पहले सोने और चांदी के भाव लगातार बढ़ रहे थे। इस बजट से युवा शक्ति को रोजगार मिलेगा। व्यवसायियों को भी बल मिलेगा। देश का कारोबार तरक्की पर होगा। सर्किट हाउस में जिले के प्रभारी मंत्री अनिल कुमार ने यह बातेें पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।
Trending Videos

उन्होंने दावा किया कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने सिर्फ विकास के सपने ही नहीं देखे हैं, बल्कि उन्हें साकार करने का संकल्प भी लिया है। वर्ष 2015 में 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में घोषित किया गया। विधायकों से लेकर आम नागरिक तक हर मंच से यह संदेश दिया गया कि राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी सर्वोपरि है। केंद्रीय वित्त मंत्री ने संसद में प्रस्तुत बजट में सुधार, विकास और राजकोषीय घाटा का संतुलित समन्वय भारत को आर्थिक रूप में मजबूती का आधार देगा। आगामी वित्तीय वर्ष में 12 लाख 20 हजार करोड़ रुपये इंफ्रास्ट्रक्चर पर व्यय किए जाएंगे। इस बढ़े हुए निवेश से सड़क, रेल, बंदरगाह, एयरपोर्ट, ऊर्जा, आवास और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी। एमएसएमई ग्रोथ फंड की स्थापना दस हजार करोड़ से की गई है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, मनोज चौधरी, गिरीश भंडूला, नवीन चौधरी, राजन बिश्नोई, संजय ढाका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के पास कोई मुद्दा नहीं

मुरादाबाद। जिले के प्रभारी मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि सपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने एसआईआर का मामला उठाया था लेकिन चुनाव आयोग ने जनता की मांग को देखते हुए समय सीमा बढ़ा दी है। जिले में शिकायतों के आधार पर सामूहिक विवाह की जांच चल रही है। एनडीए सरकार में कोई भ्रष्टाचारी बख्शा नहीं जाएगा। पत्रकारों द्वारा जिला अस्पताल के डॉक्टरों के खिलाफ विधायक रामवीर सिंह की शिकायत के बारे में पूछा तो प्रभारी मंत्री ने कहा कि वह विधायक से इस मामले में बात करेंगे। उनके पास डॉक्टरों के बारे में कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed