सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Enraged by the death of a teenager who was run over by a tractor, his family members placed the body on the highway and staged a blockade.

Sambhal News: ट्रैक्टर से कुचलकर किशोर की मौत से गुस्साए परिजनों ने हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम

संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 17 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Enraged by the death of a teenager who was run over by a tractor, his family members placed the body on the highway and staged a blockade.
विज्ञापन


बहजोई। पाठकपुर में ट्रैक्टर से कुचलकर गांव पाठकपुर निवासी रामपाल के करीब 15 वर्षीय किशोर नितिन की मौत होने पर गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। इस बीच, एएसपी व अन्य पुलिसकर्मियों के समझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
हादसा मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे पाठकपुर-श्यामपुर मार्ग पर हुआ। वहीं, किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
मृतक किशोर के चाचा राजेश ने बताया कि नितिन दोपहर के समय खेत की तरफ जा रहा था। तभी गांव के ही एक युवक ने कट मारते हुए मिटटी भराव पर चल रहे ट्रैक्टर से उसके भतीजे को कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल नितिन को बाइक पर बैठाकर उपचार के सीएचसी लाए, लेकिन चिकित्साधिकारी डॉ. जयकिशन ने नितिन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि नितिन परिवार में पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। वह गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा आठ में आया था। कार्यवाहक प्रभारी इंस्पेक्टर बलराम सिंह ने बताया कि हादसे की जांच-पड़ताल कराई गई है। किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वहीं, पुलिस आरोपी ट्रैक्टर चालक की भी तलाश कर रही है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शाम को पुलिस की ओर से किशोर का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद गुस्साए परिजन घटना की रिपोर्ट दर्ज न करने के अंदेशे में शमशान से किशोर का शव लेकर मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर गांव में सादातबाड़ी तिराहे पर आ गए और हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब आधा घंटे तक लगे जाम के बाद पुलिस की ओर से घटना की रिपोर्ट दर्ज होने की बात कहने के बाद ग्रामीणों ने रात करीब नौ बजे जाम खोल दिया। इस बीच, हाईवे पर दोनों ओर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस के मुताबिक, पिता रामपाल की तहरीर पर गांव के ही आरोपी ट्रैक्टर चालक शानू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article