फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Father pushed her... young woman dies after hitting the wall.

Sambhal News: पिता ने धक्का दिया... दीवार से टकराकर युवती की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Father pushed her... young woman dies after hitting the wall.
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के गांव कासमपुर जगरूप में शनिवार को युवक के साथ बातचीत करते देख पिता आग बबूला हो गया और 19 वर्षीय पुत्री के साथ मारपीट की। इसी दौरान धक्के से दीवार में सिर लगने के कारण युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका के चचेरे भाई की तहरीर पर पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

रविवार को युवती की मौत की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को मृतका के पिता ने बताया कि शुक्रवार को उनकी बेटी कमरे से मुख्य दरवाजे की ओर जा रही थी। इसी दौरान आंगन में रखी खपरैल से ठोकर लगने के कारण वह गिर गई और मुख्य द्वार के पास रखी ईंट से उसका सिर टकरा गया। हादसे में उसके पैर के अंगूठे में भी चोट आई थी। गांव के एक चिकित्सक से उसका उपचार कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ और शनिवार की रात घर पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पिता से सख्ती से पूछताछ की खुलासा हो गया। देर शाम मृतका के गांव के ही चचेरे भाई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की रात युवती घर के बाहर गांव के ही एक युवक से बातचीत कर रही थी। यह उसके पिता को नागवार गुजरा और पिता ने युवती के साथ धक्का मुक्की करते हुए मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान युवती का सिर दीवार में लगा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शनिवार की रात इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। सीओ विवेक जावला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मृतका के पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed