{"_id":"6a666ae12fa244f0d50a1ceb","slug":"gangas-water-level-rises-due-to-rains-in-the-hills-alert-issued-at-narora-barrage-sambhal-news-c-204-1-chn1011-131313-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पहाड़ों की बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर, नरौरा बैराज पर अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पहाड़ों की बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर, नरौरा बैराज पर अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबराला। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बुलंदशहर-संभल सीमा पर स्थित नरौरा गंगा बैराज पर रविवार की शाम गंगा का जलस्तर 177.62 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 178.765 मीटर से 1.145 मीटर नीचे है। हालांकि प्रशासन ने एहतियात के तौर पर गंगा किनारे बसे निचले इलाकों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।
अधिकारियों के अनुसार, यदि पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहा तो आने वाले दिनों में गंगा का जलस्तर और बढ़ सकता है। इसे देखते हुए सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग और स्थानीय प्रशासन संयुक्त रूप से जलस्तर की लगातार निगरानी कर रहे हैं, ताकि किसी भी संभावित बाढ़ की स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।
रविवार शाम चार बजे नरौरा गंगा बैराज से डाउनस्ट्रीम में 67,419 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जबकि अपर स्ट्रीम में 82,950 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
प्रशासन ने गंगा किनारे बसे गांवों और निचले क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे नदी के किनारे अनावश्यक रूप से न जाएं, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि जरूरत पड़ने पर राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू किए जा सकें। एसडीएम अवधेश वर्मा का कहना है कि सभी बाढ़ चौकियां अलर्ट हैं। लगातार निगरानी रखी जा रही है।