{"_id":"69bdb18b11f1e86359084280","slug":"fight-between-two-communities-over-car-removal-sambhal-news-c-204-1-chn1003-127826-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कार हटाने को लेकर दो समुदायों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कार हटाने को लेकर दो समुदायों में मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र की जाट कॉलोनी में शुक्रवार की शाम सात बजे कार हटाने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष से एक व्यक्ति घायल हो गया। दोनों पक्षों के लोग चौकी पर पहुंचे और फिर कोतवाली पहुंचे।
सीकरी गेट चौकी से चंद कदम की दूरी स्थित जाट कॉलोनी निवासी तेजेंद्र शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की रात साढ़े सात बजे करीब अपनी कार से घर आ रहे थे। काॅलोनी के बाहर ही दूसरे समुदाय के एक युवक की कार रास्ते में खड़ी थी। उन्होंने रास्ते से कार को हटाने के लिए कहा तो युवक गाली-गलौज करने लगा और अपने साथियों को फोन पर सूचना दे दी। सूचना पर युवक के साथी लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए और उनके साथ मारपीट की। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
काफी देर तक हंगामा होता रहा लेकिन बगल में ही स्थित चौकी से एक सिपाही भी मौके पर नहीं पहुंचा। कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्ष सीकरी गेट चौकी पर पहुंचे और एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए। वहीं पुलिस समझौते के प्रयास में जुट गई। इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार तोमर बताया कि घायल का मेडिकल कराया जा रहा है। मामले जांच की जा रही है।
Trending Videos