{"_id":"69c98d827f3a1c5a3b026b57","slug":"offering-oblations-in-the-weekly-yajna-the-glory-of-vedic-culture-was-explained-sambhal-news-c-204-1-chn1001-128060-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: साप्ताहिक यज्ञ में आहुति डाल, वैदिक संस्कृति की महिमा बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: साप्ताहिक यज्ञ में आहुति डाल, वैदिक संस्कृति की महिमा बताई
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। रविवार को आर्य समाज के तत्वाधान में साप्ताहिक यज्ञ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कस्बे के बस स्टैंड बस्ती स्थित एक भवन में हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां डालकर वैदिक संस्कृति की महिमा का गुणगान किया।
वेदप्रकाश आर्य ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण कराया और यजमान दुर्वेश आर्य सहित कई लोगों ने श्रद्धा के साथ आहुतियां अर्पित कीं। कार्यक्रम में महामुनि ने यज्ञ के महत्व को सरल शब्दों में समझाते हुए कहा कि नियमित यज्ञ करने से जीवन में शांति, समृद्धि और अच्छे संस्कार आते हैं। वहीं, ग्राम प्रधान अजयपाल सिंह ने लोगों को आर्य समाज के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और हमारी पुरानी परंपराओं को जीवित रखने का काम करते हैं।
यज्ञ के बाद लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजकों ने बताया कि यह साप्ताहिक यज्ञ समाज में एकता बढ़ाने और वैदिक संस्कृति को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस अवसर पर महामुनि, वेदप्रकाश आर्य, बहादुर सिंह आर्य, निर्देश कुमार आर्य, ऋषिपाल सिंह, यदुवीर आर्य, आशीष आर्य, चिराग आर्य, नाथूसिंह, रमेश मुनि, सुमन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos