सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   FIR registered after youth dies in road accident

Sambhal News: सड़क हादसे में युवक की माैत के बाद एफआईआर दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
FIR registered after youth dies in road accident
विज्ञापन
बनियाठेर। सड़क हादसे में युवक की माैत के बाद पुलिस ने कार के अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos

जनपद रामपुर के सेफनी के रहने वाले लल्लू सिंह ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 25 मार्च की शाम करीब सात बजे उनका बेटा बब्लू गांव के ही राजवीर के साथ बाइक से बहजोई से अपने गांव आ रहा था। थाना बनियाठेर के मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर नया बाईपास पर रेलवे ट्रैक के फ्लाईओवर पर पहुंचा ही था। सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में पुत्र व उसका साथी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी चंदौसी ले जाया गया जहां चिकित्सक ने बब्लू की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। बेहतर उपचार के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में बब्लू की मौत हो गई। परिजन शव को घर ले गए। सेफनी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed