सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Husband murdered Asha worker for opposing his love affair

Sambhal News: प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर पति ने की थी आशा वर्कर की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Husband murdered Asha worker for opposing his love affair
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के मंडी किशनदास सराय निवासी आशा वर्कर नजमा (35) की हत्या करने में पति नफीस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी का मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोपी ने खुद के पेट में कैंची घोंपकर जान देने का प्रयास किया था। मृतका के भाई बदायूं के थाना उघैती अंतर्गत गांव उघैती गर्वी निवासी अकीन अहमद का आरोप है कि बहन के पति का दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसका विरोध करने पर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।
Trending Videos

मृतका के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वर्ष 2012 में जिला अमरोहा के आमदपुर निवासी नफीस के साथ की थी। जिससे दो बेटे व दो बेटियां हैं। दो वर्ष से आरोपी ने बहन के पास आना बंद कर दिया था और सरायतरीन में मेडिकल चलाता है। दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग होने के चलते कई बार मारपीट कर चुका था। रविवार को भी मारपीट की थी। जिसमें बहन ने हयातनगर थाने में तहरीर देने के साथ सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को डांटा था। इसके बाद ही वह हत्या के इरादे से बहन के पास पहुंचा और घटना को अंजाम दे दिया। बताया कि उनकी बहन संभल सीएचसी में आशा वर्कर थी। जिससे वह बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उपचार कराया जा रहा है।
0000000000
बड़ी बेटी बोली- पापा ने सीने पर बैठकर कैंची से वार किए

मृतका की 13 वर्षीय बड़ी बेटी ने बताया कि रविवार की रात को उसके पापा घर आए थे। दो वर्ष में पहली बार आए और सभी से सोने के लिए कह दिया। रात को करीब 10 बजे शोर की आवाज आई तो सभी जाग गए। बेटी ने बताया कि उसके पापा मां को मार रहे थे। फिर कैंची से सीने पर बैठकर वार कर दिए। भागने की कोशिश की लेकिन तब तक आसपड़ोस के लोग आ गए थे। खुद को घिरा हुआ देखकर अपने पेट में कैंची मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed