सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Kalash Yatra started before Shrimad Bhagwat Katha

Sambhal News: श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व निकली कलशयात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra started before Shrimad Bhagwat Katha
विज्ञापन
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव दतावली में स्थित पंच प्रयाग तीर्थ के परिसर में शुक्रवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू होने से पहले डीजे के साथ 21 कन्याओं ने कलशयात्रा निकाली। कलशयात्रा पंच प्रयाग तीर्थ से शुरू होकर मुख्य मार्ग से होते हुए वापस तीर्थ पर समाप्त हुई। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
Trending Videos

श्रीमद् भागवत कथा शुरू होने से पूर्व हवन कुंड में कन्याओं ने आहुति देकर विश्व के कल्याण की कामना की। जिसके बाद वृंदावन धाम के कथा व्यास आचार्य विनीत कृष्ण भारद्वाज ने भगवान कल्कि पुराण की कथा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि कलियुग में धर्म की रक्षा करने के लिए भगवान विष्णु का 10वें अवतार कल्कि का जन्म होगा। भगवान कल्कि से जुड़ी भविष्यवाणी का उल्लेख स्कंद पुराण, मत्स्य पुराण और कल्कि पुराण में मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष तौर पर कल्कि पुराण में यह भविष्यवाणी की गई है कि भगवान कल्कि कलियुग के अंत में प्रकट होकर धर्म की पुनर्स्थापना करेंगे और एक नए युग का आरंभ करेंगे। इसके अलावा भी भगवान कल्कि से जुड़ी कई भविष्यवाणियां की गई हैं।
इस दौरान ग्राम प्रधान पति मुनेश यादव, महंत हसानंद महाराज, रामकिशन सैनी, छत्रपाल सैनी, तेजपाल यादव, राकेश वार्ष्णेय, भगवानदास यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed