फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Large, low-cost vehicles do not exit the Ganga Expressway at the Balwan Interchange.

Sambhal News: लहरावन इंटरचेंज पर गंगा एक्सप्रेसवे से नहीं उतर सकेंगे बड़े वाहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Large, low-cost vehicles do not exit the Ganga Expressway at the Balwan Interchange.
संभल। जिला पुलिस प्रशासन ने सावन माह और कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने की योजना बनाई है। रूट डायवर्जन का खाका तैयार किया गया है। अन्य जनपदों से भी इसमें सहयोग की अपेक्षा की गई है। इस संबंध में एसपी की ओर से पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

सावन की शुरुआत 30 जुलाई से हो रही है लेकिन पहला सोमवार 3 अगस्त को है। पूरे माह में चार सोमवार ऐसे आएंगे, जब तमाम भक्त गंगा घाटों से जल लाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। बड़ी संख्या में लोग राजघाट बबराला, अनूपशहर, ब्रजघाट, हरिद्वार आदि से जल भरकर लाएंगे। इस दौरान जिले के सादातबाड़ी, बेरनी शिव मंदिर, प्रकटेश्वर महादेव मंदिर फत्तेहपुर भाऊ, झारखंडी महादेव मंदिर गुमसानी, पातालेश्वर महादेव मंदिर, वंश गोपाल कल्किधाम बेनीपुर चक, संतोषपुरी आश्रम अट्टा अतौरा में भीड़ रहेगी।
विज्ञापन

सावन माह के सभी सोमवार को रूट डायवर्जन के अलावा प्रमुख मंदिरों पर पुलिस की तैनाती की जाएगी। एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि प्रत्येक शनिवार की सुबह 8 बजे से सोमवार शाम छह बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा। कांवड़ मार्ग पर रूट डायवर्जन के दौरान सभी भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। यह सभी वाहन परिवर्तित मार्ग से होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक, कार और अन्य छोटे निजी वाहनों का संचालन जारी रहेगा। यदि कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों की भीड़ अधिक बढ़ती है, तो प्रशासन उसी दौरान छोटे वाहनों के रूट डायवर्जन पर निर्णय लेगा। रूट डायवर्ट प्लान के लिए सभी प्वाइंटों पर पुलिस बल तैनात रहेगा।

ये रहेगी व्यवस्था
1-मुरादाबाद की तरफ से संभल होकर दिल्ली जाने वाले वाहन, चंदौसी चौराहा, चौधरी सराय चौकी संभल से खिरनी इंटरचेंज से गंगा एक्सप्रेसवे पर होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
2-मुरादाबाद की तरफ से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ एवं आगरा जाने वाले वाहन बिलारी में बिलारी सिरसी तिराहे से हजरतनगर गढ़ी, संभल में वाजिदपुरम बाईपास, चौधरी सराय चौकी संभल से गवां के केसरपुर तिराहा, रजपुरा से नूरपुर तिराहा, इंद्रा चौक बबराला, नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा पुल होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
3-बदायूं की तरफ से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ एवं आगरा जाने वाले वाहन चंदौसी में वाया बदायूं चुंगी चंदौसी ग्रीन बाईपास होकर होकर सिम्स कॉलेज के पास संभल तिराहा चंदौसी से संभल में चौधरी सराय होकर खिरनी में गंगा एक्सप्रेस-वे से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
4-इस्लामनगर रोड बदायूं से बहजोई होकर दिल्ली एवं अलीगढ़ जाने वाले वाहन बहजोई में इस्लामनगर चौराहे से संभल तिराहा, बहजोई से बेहटा जय सिंह चौराहा, टिक्टा रोड होते हुए रजपुरा और फिर नरौरा पुल होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
5-दिल्ली से चंदौसी, संभल एवं मुरादाबाद को जाने वाले वाहन हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे के कट से संभल होकर अपने गतव्यं को जाएंगे।
6-अलीगढ़ से नरोरा पुल की ओर से चंदौसी, संभल और मुरादाबाद जाने वाले वाहन गवां होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
7-अलीगढ़ से नरोरा पुल की ओर से बरेली, शाहजहांपुर एवं लखनऊ की ओर जाने वाला यातायात, नेहरु चौक गुन्नौर से इंद्राचौक बबराला से नूरपुर तिराहा और फिर गवां होकर जाएगा।
8-चंदौसी से राजघाट बबराला मार्ग पर-मुरादाबाद की ओर से आने वाले भारी व व्यावसायिक वाहन बिलारी से सिरसी की ओर डायवर्ट रहेंगे।
ये है प्रतिबंध
1-चंदौसी, बनियाठेर से बहजोई-पाठकपुर, धनारी, कैल, नूरपुर तिराहा और राजघाट तक किसी भी भारी वाहन का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
2- जोया मार्ग से संभल-बहजोई पर मनोटा पुल से बहजोई तक भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतया: प्रतिबंधित रहेगा।
10-चौधरी सराय संभल से सैदनगली-गजरौला मार्ग पर भी भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतया: प्रतिबंधित रहेगा।
11-नेहरु चौक थाना गुन्नौर की ओर से इंद्राचौक बबराला से नूरपुर तिराहा रजपुरा मार्ग पर भारी व्यावसायिक वाहन वनवे मार्ग पर आवागमन कर सकेंगे। कांवड़ियों की संख्या के दृष्टिगत ही संचालन होगा।
00000
इन कांवड़ मार्गों पर रहेगी पूरी तरह पाबंदी

चंदौसी से राजघाट-बबराला मार्ग।
जोया से संभल बहजोई मार्ग।
चौधरी सराय चौराहा संभल से सैदनगली गजरौला मार्ग।
000000000000
भारी वाहन इन स्थानों पर रोके जाएंगे
राधा गोविंद इन्स्टीट्यूट के पास होल्डिंग एरिया संभल तिराहा चंदौसी डायवर्जन।
गंगा एक्सप्रेस-वे ग्राउंड में होल्डिंग एरिया निकट खिरनी तिराहा।
रजपुरा शुगर मिल में होल्डिंग एरिया नूरपुर तिराहा।
कृषि उत्पादन मंडी, बबराला में होल्डिंग एरिया।
बड़ा ग्राउंड बहजोई निकट संभल तिराहा बहजोई होल्डिंग एरिया।
00000000
डायवर्जन प्वाइंट
नेहरू चौक गुन्नौर। नूरपुर तिराहा गुन्नौर। इंद्राचौक बबराला। केसरपुर तिराहा रजपुरा। गवां-संभल रेहरा तिराहा रजपुरा। इस्लामनगर बौराहा बहजोई। संभल तिराहा बहजोई। बेहटा जयसिंह चौराहा बहजोई। चौधरी सराय चौराहा संभल। चंदौसी चौराहा संभल। वाजिदपुरम बाईपास संभल। भोलेश्वर चौकी संभल। खग्गूपुरा बाईपास संभल। सिरसी बिलारी तिराहा हजरतनगर गढ़ी। नया बाईपास, सिम्स कॉलेज, चंदौसी। संभल तिराहा चंदौसी। गांधीमूर्ति तिराहा बिलारी (बनियाठेर डायवर्जन)। खिरनी कट-गंगा एक्सप्रेसवे।

रूट डायवर्ट की तैयारी कर ली गई है। सावन माह में प्रत्येक शनिवार की सुबह से सोमवार की शाम तक निर्धारित कांवड़ मार्ग पर रूट डायवर्ट रखा जाएगा। सभी भारी वाहनों का इन मार्गों पर आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। अन्य मार्गों से इन वाहनों को गुजारा जाएगा। कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए इसमें फेरबदल किया जा सकता है।
जगरोशन, यातायात पुलिस प्रभारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed