सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Married woman's body found hanging, murder alleged

Sambhal News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging, murder alleged
विज्ञापन
गवां(संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव हरूपुरा हिम्मत सिंह उर्फ खोजपुर में इंद्रेश (26) का शव घर में साड़ी के सहारे हुक पर लटका मिला है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Trending Videos

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव घुघईया के निवासी ऋषिपाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी इंद्रेश का विवाह करीब सात साल पहले रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव हरूपुरा हिम्मत सिंह उर्फ खोजपुर निवासी सिमोद के साथ किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के बाद से दामाद उसकी बेटी के साथ आए दिन मारपीट करता था, जिससे बेटी परेशान रहती थी। करीब 15 दिन पहले दामाद बेटी को मायके छोड़ गया था। तीन दिन पहले ही बेटी को उसके ससुर खमानी बुलाकर ले गए थे। बुधवार को फंदे पर लटकने की सूचना मिली।
मृतका के पिता ने हत्या के बाद शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। मृतका अपने पीछे एक साल के बेटे गोलू और चार वर्ष की बेटी काव्या को छोड़ गई।
थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed