{"_id":"698cdf3905336754210ff965","slug":"message-of-unity-given-in-hindu-conference-sambhal-news-c-204-1-chn1003-126801-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: म
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नगर पंचायत नरौली के मंगलवाला मोहल्ले में बुधवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में हिंदू समाज की एकजुटता, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति को मजबूत करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने समाज को संगठित होकर राष्ट्र और धर्म के लिए कार्य करने का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि महर्षि मधु सूदन स्वामी, मीनाक्षी सहरावत, मुख्य वक्ता सुनील और प्रांत संगठन मंत्री किसान संघ के अध्यक्ष कुंवर राघवेंद्र रहे। सम्मेलन में मुख्य वक्ता सुनील ने कहा कि हिंदू समाज को संगठित और सशक्त बनाने के लिए सभी सनातनियों को एकजुट होकर समाज के लिए काम करना होगा। उन्होंने भेदभाव छोड़कर आगे बढ़ने की अपील करते हुए कहा कि सभी सनातनी आपस में भाई हैं।
बताया कि हिंदू सम्मेलन के माध्यम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिंदू समाज को संगठित और मजबूत बनाने का कार्य कर रहा है। किसान संघ मेरठ प्रांत के संगठन मंत्री कुंवर राघवेंद्र ने बताया कि पूर्व समय में आक्रांताओं ने हिंदू समाज के ऊपर बहुत अत्याचार किए हैं महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया। हिंदू समाज को दमन करने का पूरा प्रयास किया गया।
हिंदू समाज के लोगों को एकजुट होकर सनातन धर्म के लिए काम करना होगा। तभी हमारा भारत देश विश्व गुरु बनेगा। इस अवसर पर जिला कार्यवाह अशोक, विनय शर्मा, गौरव, सपन कुमार , सुमित, थान सिंह, कुलदीप, शरद, नितिन, शुभांशु, माधवेंद्र, संजीव, अंकुर, बाल मुकुंद, सत्येंद्र आदि मौजूद रहे।
Trending Videos