{"_id":"69b5be33fc16742541003a7b","slug":"most-candidates-got-stumped-by-idioms-while-general-knowledge-also-put-them-to-a-rigorous-test-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-133147-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मुहावरों में उलझ गए ज्यादातर अभ्यर्थी, सामान्य ज्ञान ने भी खूब ली परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मुहावरों में उलझ गए ज्यादातर अभ्यर्थी, सामान्य ज्ञान ने भी खूब ली परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले के 10 केंद्रों पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से दरोगा के पदों के लिए परीक्षा आयोजित कराई गई। पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। डीएम और एसपी ने व्यवस्था और सुरक्षा का खुद जायजा लिया। रविवार को दूसरे दिन परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। इसके लिए भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस प्रभारी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। पहले दिन 4690 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 2030 ने परीक्षा छोड़ दी।
शनिवार की सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ जुट गई थी। सुबह 8 बजे से अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक अटेंडेंस और सघन चेकिंग के बाद केंद्रों में प्रवेश दिया गया। सुबह 9.30 बजे तक अभ्यर्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। 10 बजे से परीक्षा शुरू हुई जो दोपहर 12 बजे तक चली। दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा हुई।
पहली पाली में पंजीकृत 3360 अभ्यर्थियों में से 2309 ने परीक्षा दी और 1051 अनुपस्थित रहे जबकि दूसरी पाली में पंजीकृत 3360 अभ्यर्थियों में से 2381 परीक्षा में शामिल हुए और 979 ने परीक्षा छोड़ दी। अभ्यर्थियों ने कहा कि पेपर सरल आया था। किसी सवाल ने उलझाया नहीं। अब परीक्षा परिणाम के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
Trending Videos