फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Motor stolen from private tubewell; farmers stage protest

Sambhal News: निजी नलकूप से मोटर चोरी, किसानों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Motor stolen from private tubewell; farmers stage protest
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव फुलसिंघा में सोमवार की रात्रि चोरों ने जंगल में स्थित रमजानी के निजी नलकूप से मोटर चोरी कर ली। सुबह में जानकारी हुई। चोरी की बढ़ती घटनाओं से आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन करके कार्रवाई की मांग उठाई। रमजानी ने बताया कि उनकी निजी नलकूप गांव से करीब 900 मीटर की दूरी पर है। सोमवार की रात्रि में वे घर में सो रहे थे। किसी समय चोरों ने निजी नलकूप से मोटर चोरी कर ली। सुबह में पहुंचकर देखा तो मोटर नहीं थी। पुलिस को सूचना दी गई। किसानों ने विरोध प्रदर्शन करके चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग उठाई। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिली थी। जांच कराई गई है। तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed