सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Only 10% of complaints were resolved on the Sampoorna Samadhan Diwas, with 90% pending.

Sambhal News: संपूर्ण समाधान दिवस में सिर्फ 10 फीसदी शिकायतें ही निपटीं, 90 प्रतिशत लंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Only 10% of complaints were resolved on the Sampoorna Samadhan Diwas, with 90% pending.
विज्ञापन
संभल। जिले की तहसील संभल, चंदौसी और गुन्नौर में सोमवार को आयोजित किए गए संपूर्ण समाधान दिवस में 10 प्रतिशत ही समस्याओं का समाधान हो सका।
Trending Videos

90 प्रतिशत शिकायतें फिलहाल लंबित हैं। शिकायतों में राजस्व विभाग पहले नंबर पर बना हुआ है। हर संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की ही सबसे ज्यादा शिकायतें पहुंचती हैं। इसमें निस्तारण का प्रतिशत हर बार ही कम रहता है। चंदौसी तहसील में डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 68 शिकायतें पहुंचीं। जिसमें आठ शिकायतों का ही निस्तारण हुआ। जिसमें राजस्व की तीन, पुलिस की दो और अन्य विभागों की 3 शिकायतें शामिल हैं। जबकि राजस्व की 19 शिकायतें पहुंची थीं। 14 शिकायतें पुलिस की भी इस बार रही हैं।
संभल तहसील में एसडीएम की निधि पटेल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें 30 शिकायतें पहुंची लेकिन दो ही शिकायतों का निस्तारण किया गया। यही स्थिति गुन्नौर तहसील की रही। 25 शिकायतों में से मात्र दो ही शिकायतें निस्तारित की गईं। कुल 123 शिकायतों में से मात्र 10 ही शिकायतों का निस्तारण किया गया है। तीनों ही तहसील में बससे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग की पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed