सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Principals and In-charges of Schools Awarded 'Nipun' Status Honored

Sambhal News: निपुण का दर्जा प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व इंचार्ज सम्मानित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Principals and In-charges of Schools Awarded 'Nipun' Status Honored
विज्ञापन
बहजोई। उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर नगर के इस्लामनगर रोड स्थित एक रिसॉर्ट में निपुण सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान निपुण का दर्जा पा चुके विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और इंचार्जाें को सम्मानित किया गया।
Trending Videos

शुक्रवार को दोपहर 12 बजे कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि व जिले के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति समेत पूर्व मंत्री अजीत कुमार राजू, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू, पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी व पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर की। इसके बाद बहजोई, आटा व बनियाखेड़ा के कस्तूरबा विद्यालयों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि व जिले के प्रभारी मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों में अच्छे संस्कार के लिए गुरुओं की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। संस्कार के लिए बच्चों में जागृति पैदा करें। इस बीच, मुख्य अतिथि ने बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष जोर दिया। इस बीच, भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व मंत्री व पूर्व जिलाध्यक्ष समेत सीडीओ गोरखनाथ भट्ट ने भी विचार रखते हुए 494 विद्यालयों को निपुण का दर्जा मिलने पर खुशी जाहिर की।
वहीं, कार्यक्रम में निपुण विद्यालयों प्रधानाध्यापकों व इंचार्ज अध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, कार्यक्रम में इंवॉल्व लर्निंग सॉल्यूशन फाउंडेशन की परिवर्तन की एक नई लहर जीवंत अनुभव विद्यालयों से उभरती परिवर्तन की कहानियों का संग्रह पुस्तक का विमोचन भी हुआ। कार्यक्रम में, डीडीएजी अरुण कुमार त्रिपाठी समेत डीआईओएस सर्वेश कुमार, बीएसए अलका शर्मा, डीएसटीओ रत्नेश कुमार, डीआईओ बृजेश कुमार व इंवॉल्व लर्निंग सॉल्यूशन फाउंडेशन के संदीप कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed