सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tempo Overturns After Striking Divider; Seven Injured, Three Critical

Sambhal News: डिवाइडर से टकराकर टेंपो पलटा, सात घायल, तीन गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Tempo Overturns After Striking Divider; Seven Injured, Three Critical
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र में मेरठ-बदायूं हाईवे पर धनीपुर गांव के पास जरीफनगर से सवारी लेकर जुनावई आ रहे टेंपो की टक्कर आगे चल रहे ट्रैक्टर से हो गई। इसके बाद डिवाइडर से टकराकर टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। उसमें बैठे सात लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
Trending Videos


शनिवार को टेंपो चालक जरीफनगर से सवारियां लेकर आ रहा था। हाईवे पर धनीपुर गांव के पास ट्रैक्टर से टक्कर के बाद डिवाइडर से टकराकर टेंपो पलट गया, जिससे उसमें सवार लोग सड़क पर जा गिरे। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने एंबुलेंस को बुलाकर घायल जरीफनगर गांव निवासी सुलोचना पत्नी महेश, गीता पत्नी जुगल किशोर, कन्यावती पत्नी बेजनाथ, जरीफनगर थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव के रहने वाले सत्यपाल, राजेंद्र, जुनावई थाना क्षेत्र के चबूतरा गांव की उर्मिला पत्नी कमल सिंह, मोनू पुत्र महेश, बैरपुर महराजी आदि सात लोगों को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां उपचार के बाद तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed