{"_id":"69c0572a57633ff6eb09be12","slug":"there-was-a-lot-of-shouting-on-the-highway-villagers-from-many-villages-engaged-in-relief-work-sambhal-news-c-204-1-chn1003-127873-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हाईवे पर मची चीख-पुकार, राहत कार्य में जुटे कई गांव के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हाईवे पर मची चीख-पुकार, राहत कार्य में जुटे कई गांव के ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। थाना क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर ग्राम उधरनपुर अजमत नगर के तीव्र मोड़ पर टेंपो और कार की आमने-सामने की टक्कर के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। धमाके की आवाज सुन कई आसपास के कई गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। भारी भीड़ जुट गई। पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने सड़क पर बिखरे घायलों को एंबुलेंस से बहजोई सीएचसी भिजवाया।
धनारी के मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर स्थित गांव उधरनपुर के तीव्र मोड़ पर हादसा शाम पांच बजे करीब हुआ। आसपास मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि तीव्र मोड़ पर कार और टेंपो दोनों की रफ्तार अधिक थी। टक्कर इतनी तीव्र थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और सवारियां सड़क पर बिखर गईं। जबकि कार टेंपो से टकराने के बाद घूम कर बीच सड़क पर तिरछी खड़ी हो गई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
कार में सवार प्रियांशु और उसके चाचा कृपाल फंस गए। धमाके की आवाज सुन कर अजमतनगर, डरौली, मझोला फतेहपुर, सेंजना एहरान आसपास गांव के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीण तत्काल राहत कार्य में जुट गए। मौके पहुंची दो एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी बहजोई भेज दिया। वहीं कार में फंसे चाचा-भतीजे को ग्रामीणों ने किसी तरह गेट खोल कर बाहर निकाला। इस दौरान करीब बीस मिनट तक हाईवे पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों वाहनों को सड़क किनारे किया। तब कहीं जाम खुल सका।
-- -- -- -- --
बिना परमिट के फर्राटा भर रहे टेंपो
धनारी। आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर बिना परमिट के तमाम टेंपो फर्राटा भर रहे हैं। इन्हें कोई टोकने वाला नहीं है। हालांकि यातायात पुलिस समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाती रही है। इसके बावजूद ये बिना परमिट के टेंपो लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। हालांकि हादसे में क्षतिग्रस्त टेंपो का परमिट था या नहीं। पुलिस की छानबीन जारी है। संवाद
Trending Videos