सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three houses burgled in one night, goods worth lakhs stolen

Sambhal News: एक ही रात में तीन घरों में चोरी, लाखों का माल उड़ाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Three houses burgled in one night, goods worth lakhs stolen
विज्ञापन
असमोली। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मिलक सैंधरी में चोरों ने बृहस्पतिवार को रात तीन घरों को निशाना बनाया। नकदी, जेवर सहित लाखों रुपये का सामान चुराकर ले गए। पीड़ित ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर दी है। वहीं चोरी की घटना से ग्रामीणों में खौफ का माहौल बना है।
Trending Videos

गांव मिलक सैंधरी निवासी सत्यभान सिंह बृहस्पतिवार को रात घर के बरामदे में सो रहे थे। चोरों ने घर की दीवार में पीछे की तरफ से कूमल लगाया और अंदर घुस गए। कमरे से करीब 15 हजार रुपये, चार सोने और तीन चांदी की चीज चोरी कर लिए। आहट होने पर जब सत्यभान सिंह की आंख खुली तो चोर भाग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना अनेशपाल के घर में हुई। चोर जीने के रास्ते घर में दाखिल हुए। घर में रखे 56535 रुपये, 35 किलो पीतल के बर्तन, नए-पुराने कपड़े चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी शुक्रवार को सुबह हुई। तीसरी घटना सचिन कुमार के घर अंजाम दी गई। चोरों ने घर के पीछे से दीवार में कूमल लगाया। जिसके बाद घर से 80 हजार रुपये, सोने की तीन और चांदी की तीन चीज चुराकर ले गए। सचिन कुमार को शुक्रवार को सुबह जागने पर चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मौके पर आकर जांच भी की। थाना प्रभारी मोहित कुमार ने बताया कि चोरी की जानकारी है लेकिन तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed