{"_id":"69c194d6a72e46b02a053fa9","slug":"up-board-over-28000-answer-sheets-checked-in-a-day-sambhal-news-c-204-1-chn1001-127892-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : एक दिन में 28 हजार से ज्यादा कॉपियों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : एक दिन में 28 हजार से ज्यादा कॉपियों की जांच
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। यूपी बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में तेजी देखने को मिल रही है। सोमवार को जिले के पांच केंद्रों पर हाईस्कूल की 16,348 और इंटरमीडिएट की 12,422 कॉपियों की जांच शांतिपूर्ण माहौल में पूरी की गई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अब तक हाईस्कूल की 51,088 और इंटरमीडिएट की 36,959 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है।
सोमवार को विभिन्न केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत संपन्न हुआ। एसएम इंटर कॉलेज, चंदौसी में इंटरमीडिएट की 3,674 कॉपियों का मूल्यांकन 88 परीक्षकों ने किया। वहीं, इंटरमीडिएट इंटर कॉलेज, बहजोई में 80 परीक्षकों ने 5,073 कॉपियों की जांच की। शंकर भूषण इंटर कॉलेज, संभल में 65 परीक्षकों ने 3,675 कॉपियों का मूल्यांकन किया।
इसके अलावा हीरा देवी इंटर कॉलेज, बहजोई में हाईस्कूल की 8,615 कॉपियों की जांच 220 परीक्षकों द्वारा की गई, जबकि आचार्य मुक्तेश इंटर कॉलेज, संभल में 7,733 कॉपियों का मूल्यांकन 154 परीक्षकों ने किया।
डीआईओएस सर्वेश कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से मूल्यांकन कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करते हुए प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा रहा है।
Trending Videos