सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP: Mad dog creates havoc for 60 minutes in Chandausi, sending 14 people to hospital

UP: चंदाैसी में 60 मिनट तक पागल कुत्ते ने मचाया हाहाकार, 14 लोगों को पहुंचाया अस्पताल, बाजार में अफरातफरी

संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी Published by: Vimal Sharma Updated Tue, 10 Mar 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
सार

चंदौसी में पागल कुत्ते ने बदायूं रोड से बड़ा बाजार तक करीब दो घंटे में अलग-अलग स्थानों पर हमला कर 14 लोगों को घायल कर दिया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रैबीज का टीका लगाकर उपचार दिया गया।

UP: Mad dog creates havoc for 60 minutes in Chandausi, sending 14 people to hospital
चंदाैसी में कुत्ते का आतंक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

चंदौसी में दो घंटे के अंदर एक पागल कुत्ते ने बदायूं रोड से बड़ा बाजार तक जगह-जगह हमलाकर 14 लोगों को घायल कर दिया। सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है। सोमवार दोपहर बाद करीब दो बजे से एक कुत्ते ने लोगों पर हमला करना शुरू किया तो एक के बाद एक 14 लोगों को दांत मारकर जख्मी कर दिया।

Trending Videos


शहर के प्रवेश मार्ग बदायूं रोड पर बेहतरी रेलवे फाटक के पास से पागल कुत्ते ने हमला शुरू किया और शहर के कई मोहल्लों में होता हुआ बड़ा बाजार तक पहुंच गया। इस दौरान उसने विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले 14 लोगों को अपना शिकार बनाया। बाजार में जब लोगों पर हमला किया तो अफरातफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग खुद को बचाने के लिए घरों और दुकानों के अंदर जा छिपे। सभी घायल शाम को करीब साढ़े चार बजे सरकारी अस्पताल पहुंचे जहां उन्हें दवा देने के साथ ही एंटी रैबीज की डोज लगाई गई। बेहतरी फाटक के पास रहने वाले उमेश कुमार व ग्राम बैरीखेड़ा निवासी मुनेंद्र को फाटक के पास ही हमला कर कुत्ते ने घायल कर दिया।

इसके अलावा मोहल्ला चुन्नी निवासी हरीश कुमार पर रामबाग के पास, घंटाघर के पास सोनू, आवास विकास कालोनी निवासी राजकुमार, घटियागेट निवासी किशोरी आसबी, ग्राम नगला गुर्जर निवासी बीना, मोहल्ला कबीर की रहने वाली राखी और ग्राम सिसरका निवासी सुमित कुमार को बड़ा बाजार में हमला कर पागल कुत्ते ने घायल कर दिया। 

यह सभी लोग बाजार में खरीदारी करने के लिए आए हुए थे। इसके अलावा ग्राम बहरोली रुस्तमपुर निवासी महाराम को डिस्पेंसरी रोड पर, मोहल्ला बड़ा महादेव निवासी हर्षित व अचारदान मोहल्ले के रहने वाले सतीश पर गोपाल मोहल्ला, आवास विकास निवासी अतुल अग्रवाल पर बिसौली गेट और संभल गेट निवासी अनीता पर कुत्ते ने शहर के बीचोबीच स्थित घंटाघर के पास हमला कर घायल कर दिया। 

दहशत फैलाने वाले कुत्ते को पकड़ा
घंटों तक दहशत का कारण बने रहे पागल कुत्ते को देर शाम जानवरों को संरक्षण देने वाली मां एनिमल संस्था की टीम ने काफी मशक्कत के बाद जाल डालकर पकड़ लिया। इसे शेल्टर होम ले जाया गया है। सड़क चलते लोगों पर हमला कर उन्हें जख्मी करने वाले पागल कुत्ते को पकड़ृना तो दूर उसके आसपास जाने का साहस भी कोई नहीं कर पा रहा था।

इस बारे में जब मां एनिमल फाउंडेशन के संस्थापक मोहित शर्मा को जानकारी हुई तो टीम ने काफी मशक्कत के बाद उसे बहजोई रोड पर मॉडल लॉ कालेज घेराबंदी कर जाल में फांस लिया और उसे सावधानी के साथ शेल्टर होम ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed