पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Wall of new drain collapses in light rain

Sambhal News: मामूली बरसात में ही नए नाले की दीवार ध्वस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Wall of new drain collapses in light rain
सिरसी। संभल-मुरादाबाद मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की ओर से नाले का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। रोडवेज बस अड्डे के पास बना नाला मामूली बारिश में ही धराशायी हो गया, जिससे नाले की दोनों दीवारें एक दूसरी पर झुक गईं। कस्बा के लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


संभल-मुरादाबाद मार्ग पर पीडब्ल्यूडी द्वारा करीब आठ लाख रुपये की लागत से नाले का निर्माण कराया जा रहा है। रोडवेज बस अड्डे के पास बराही वाले मोड़ के सामने बने नाले की दीवार बुधवार को हुई बारिश में ही गिर गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब चार महीने पहले नाले का निर्माण कार्य शुरू हुआ था और एक महीने पहले बन भी गया था। सिर्फ किनारों पर मिट्टी डालना रह गया था।
विज्ञापन

बुधवार की बारिश में करीब तीस से पैंतीस फीट नाले की दीवार ढह गई। मालूम हो कि मार्ग से नाले के बीच में एक से डेढ़ फीट की गहराई है इसमें आए दिन बाइक सवार और राहगीर गिर कर चोटिल हो जाते हैं। हाल ही में बस अड्डे के सामने ई-रिक्शा भी पलट गया था, जिससे उसमें बैठी सवारियां घायल हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

##########

एक महीना पहले नाला बन गया था, नाले के किनारों पर मिट्टी का भराव डाला जाना था, लेकिन यह काम नहीं किया गया, जिससे बरसात का पानी अंदर चला गया और दीवार बैठ गई।

फरहत अब्बास, दुकानदार

##########
बुधवार को हुई बारिश में ही नाले की दीवार गिर गई। सड़क और नाले के बीच अपने पास से मिट्टी डलवाई है जिससे ग्राहक दुकान तक आ जा सकें, लेकिन अब नाला ही ध्वस्त हो हो गया है।

-ताज अली, दुकानदार

.......................

नाला अभी निर्माणाधीन है, इसकी जानकारी की जाएगी कि यह कैसे गिरा। ठेकेदार को बुलाकर इसे दोबारा बनवाया जाएगा।

-सुनील प्रकाश, एक्सईएन, लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed