{"_id":"69bb01b6aba9fddf8b09f490","slug":"19-commercial-gas-cylinders-found-in-a-rented-house-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-147701-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: किराए के मकान में रखा 19 कमर्शियल गैस सिलिंडर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: किराए के मकान में रखा 19 कमर्शियल गैस सिलिंडर बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
- धनघटा क्षेत्र के कटार मिश्र में पूर्ति विभाग की टीम ने की कार्रवाई
धनघटा। रसोई गैस की किल्लत के बीच सिलिंडरों की जमाखोरी रोकने के लिए पूर्ति विभाग ने कमर कस ली है। बुधवार की शाम पूर्ति विभाग के छापे में कटार मिश्र चौराहे पर स्थित किराए के एक मकान में रखे 19 किलो के आठ व 5 किलो के 11 कामर्शियल सिलिंडर जब्त किए गए। उक्त सभी सिलिंडर गायघाट में एक वैवाहिक कार्यक्रम के लिए एचपी गैस एजेंसी हरिहरपुर से लाए गए थे।
पूर्ति निरीक्षक सौरभ गोस्वामी के नेतृत्व में टीम ने बुधवार की शाम कटार मिश्र चौराहे पर स्थित एक इलेक्ट्रिकल्स की दुकान पर एलपीजी सुरक्षा पाइप एवं प्रेशर रेगुलेटर्स दृष्टिगत होने पर दुकान पर पूछताछ की। किराए की दुकान की जांच की गई। मौके पर मौजूद बंडा बाजार निवासी दुकानदार आनंद अग्रहरि पुत्र चंद्रभान अग्रहरि ने बताया कि गायघाट निवासी एक व्यक्ति के यहां पिछले दिनों वैवाहिक कार्यक्रम में हरिहरपुर स्थित श्यामा एचपी गैस एजेंसी से 19 किग्रा के 8 कामर्शियल सिलिंडर 5 किग्रा के 11 कामर्शियल सिलिंडर भेजा गया था।
सिलिंडर खाली होने के बाद उसे दुकान पर भेजवा दिया गया, लेकिन गैस एजेंसी का गाड़ी न मिलने पर सभी सिलिंडर दुकान में पड़े हुए थे। पूर्ति निरीक्षक सौरभ गोस्वामी ने बताया कि दुकान से बरामद किए सभी खाली गैस सिलिंडरों को धनघटा स्थित तेज गैस सर्विस को सुपुर्द कर दिया गया। उन्होंने बताया दुकान पर मिले सिलिंडर की रिपोर्ट क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी को भेज दिया गया है।
Trending Videos