सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   2374 answer sheets were checked on the first day

Sant Kabir Nagar News: पहले दिन जांची गई 2374 उत्तर पुस्तिकाएं

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
2374 answer sheets were checked on the first day
विज्ञापन
- दोनों केंद्रों पर 430 परीक्षक व 80 डिप्टी हेड हुए शामिल
Trending Videos

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन का कार्य बुधवार को शुरू हो गया है। काॅपियों का मूल्यांकन दो केंद्रों पर शुरु हुआ। इस दौरान कुल 2374 कापियों का मूल्यांकन किया गया। इसमें इंटरमीडिएट की 650 और हाईस्कूल की 1734 काॅपियों की मूल्यांकन शामिल है। मूल्यांकन के दौरान किसी को भी केंद्र के अंदर नहीं जाने दिया गया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
जिला विद्यालय निरीक्षक हरिचंद्र नाथ ने बताया कि दो मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इसमें एचआर इंटर काॅलेज खलीलाबाद में बुधवार को इंटरमीडिएट की कापियों का मूल्यांकन हुआ। इसके लिए 50 डिप्टी हेड और 320 परीक्षक मूल्यांकन में शामिल हुए। इन सभी ने 650 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। केंद्र के उप नियंत्रक एके ओझा ने बताया कि उनके केंद्र पर इंटरमीडिएट की दो लाख 37 हजार काॅपियां एलाट की गई है, जिसके सापेक्ष एक लाख 20 हजार काॅपियां आई है। अन्य कापियां आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ राजकीय कन्या इंटर काॅलेज खलीलाबाद में हाईस्कूल की काॅपियों का मूल्यांकन किया गया, जिसमें 1734 काॅपियों का मूल्यांकन किया गया है। यहां पर 30 डिप्टी हेड व 110 परीक्षक शामिल हुए। उन्होंने बताया कि उनके केंद्राें पर एक लाख 34 हजार काॅपियां एलाट है। उसमें से 50 हजार काॅपियां नहीं आई है। जो रात तक आने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि मूल्यांकन से पूर्व मंगलवार को कापियां जांचने में लगाए गए कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया था, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए। उन्होंने बताया कि आगे भी कापियों का मूल्यांकन का कार्य तेजी से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed