{"_id":"69f5c3aaaee539b50d0b8585","slug":"a-labourer-died-after-coming-in-contact-with-an-electric-wire-in-sant-kabir-nagar-2026-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बिजली के तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, डेढ़ घंटे तक शव पुल पर रखकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बिजली के तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, डेढ़ घंटे तक शव पुल पर रखकर किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर
Published by: Rohit Singh
Updated Sat, 02 May 2026 02:58 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रजापतिपुर गांव निवासी मजदूर बम्मल (37) पुत्र कुमारे चौहान शनिवार को ट्राली से मोरंग उतारने के बाद मुखलिसपुर पुल के नीचे शौच के लिए गया था, जहां पुल के नीचे गिरे बिजली के तार के संपर्क में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
रोते-बिलखते परिजन व ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मुखलिसपुर में शनिवार की सुबह बिजली के तार की चपेट में आकर प्रजापतिपुर गांव निवासी एक मजदूर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने शव को मुखलिसपुर पुल पर रखकर दोनों ओर बांस-बल्ली की बैरिकडिंग कर सड़क जाम कर दिया।
Trending Videos
सूचना पर एसडीएम रविकांत चौबे और तहसीलदार रामजी के साथ महुली और धनघटा की पुलिस भी पहुंच गई। करीब डेढ़ घंटे तक चली मान-मनव्वल के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया तब आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रजापतिपुर गांव निवासी मजदूर बम्मल (37) पुत्र कुमारे चौहान शनिवार को ट्राली से मोरंग उतारने के बाद मुखलिसपुर पुल के नीचे शौच के लिए गया था, जहां पुल के नीचे गिरे बिजली के तार के संपर्क में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
जानकारी होने पर मृतक के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। इसी बीच ग्रामीणों की भीड़ ने पुल पर बांस और बल्ली के सहारे बैरिकेडिंग कर सड़क जाम कर दिया। परिजन और ग्रामीणों की भीड़ शव को मुखलिसपुर पुल पर रखकर व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी करने लगी।
पुल पर जाम से दोनो ओर गाड़ियों का तांता लग गया। सड़क पर आवागमन बाधित होने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर एसडीएम रविकांत चौबे और तहसीलदार के साथ महुली और धनघटा की पुलिस भी पहुंच गई। जाम हटाने के लिए स्थानीय प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। काफी मनुहार और न्याय दिलाने के आश्वासन पर करीब डेढ़ घंटे बाद ग्रामीणों ने सड़क से जाम हटाया तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली।