{"_id":"69d152bf21a8064a6f0fddd5","slug":"e-rickshaw-overturned-after-collision-with-trailer-driver-killed-two-injured-khalilabad-news-c-7-gkp1046-1279571-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रेलर की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा... चालक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रेलर की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा... चालक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी/ घोसियारी। खेसरहा क्षेत्र बनकटा मोड़ के पास बांसी-खलीलाबाद मार्ग पर शनिवार की सुबह साढ़े 10:00 बजे ट्रेलर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक मोहम्मद रजा (46) की मौत हो गई। वहीं, ई-रिक्शा में सवार पूनम, राजकुमारी, सोनम और सोनी जख्मी हो गईं, जबकि गुंजा और दिव्या सुरक्षित बच गईं।
घायलों को इलाज के लिए सीएचसी खेसरहा पहुंचाया गया, जहां चालक को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल राजकुमारी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रेलर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संतकबीरनगर के मेंहदावल थाना क्षेत्र के समदा निवासी मोहम्मद रजा (46) ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बताया जा रहा है कि वह शनिवार को ई-रिक्शा में सवारी बैठाकर बेलोहा बाजार आ रहा था। खेसरहा थाना क्षेत्र के बनकटा तिराहे पर नंदौर की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी।
इस हादसे में ई-रिक्शा चालक मोहम्मद रजा, सवार कड़जा गांव निवासी पूनम (40) पत्नी अनिल और राजकुमारी (38) पत्नी राजेश गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि सोनम (10) और सोनी (5) पुत्री अनिल को मामूली चोटें आईं। वहीं, ई-रिक्शा पर सवार गुंजा और दिव्या पुत्री राजेश पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के बाद लोगों ने घायलों को सीएचसी खेसरहा पहुंचाया और पुलिस को सूचित किया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने मोहम्मद रजा को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने पूनम को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया और गंभीर रूप से घायल राजकुमारी को मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष खेसरहा अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि ट्रेलर को कब्जे में लें लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos