{"_id":"69d15464353fb2ea27056d9c","slug":"patients-arrived-with-dehydration-vomiting-diarrhea-and-skin-problems-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-148596-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त व त्वचा रोग की तकलीफ लेकर पहुंचे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त व त्वचा रोग की तकलीफ लेकर पहुंचे मरीज
विज्ञापन
जिला अस्पताल में रजिस्ट्रे्शन के लिए खड़े मरीज व तीमारदार। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में शनिवार को मरीजों की भीड़ देखी गई। हालांकि अन्य दिनों की अपेक्षा संख्या कम रही। अस्पताल के होम्योपैथी विभाग में भी मरीज पहुंचे थे। विभाग के डॉ. उमेश चंद्रा ने बताया कि बढ़ती गर्मी के साथ विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं।
वर्तमान गर्मी में लू लगना, डिहाइड्रेशन, पेट की समस्याएं, उल्टी-दस्त, त्वचा रोग, एलर्जी और वायरल इंफेक्शन जैसी शिकायतें आम हो गई हैं। होम्योपैथी इन मौसम जनित बीमारियों का इलाज बिना साइड इफेक्ट्स के प्रभावी तरीके से करती है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम के अनुकूल हम मरीजों को उनकी प्रकृति और लक्षणों के आधार पर व्यक्तिगत दवाएं देते हैं, जिससे त्वरित राहत मिलती है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है।
जिला अस्पताल के होम्योपैथी ओपीडी में रोजाना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। डॉक्टर ने बताया कि हाल के दिनों में प्रतिदिन 70 से 100 से अधिक मरीज ओपीडी में आ रहे हैं, जिनमें अधिकांश गर्मी से जुड़ी शिकायतें हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए विभाग में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास जारी है।
मरीजों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि भरपूर पानी पिएं, नारियल पानी और छाछ का सेवन करें, हल्का भोजन लें, दोपहर की धूप से बचें और ढीले सूती कपड़े पहनें। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी की जरूरत है। परेशानी वाले मरीज नियमित रूप से होम्योपैथी ओपीडी में आएं। गर्मी से बचाव के लिए डॉक्टर ने घरेलू उपाय भी सुझाए।
Trending Videos