सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Yoga wellness centers locked, instructors missing

Sant Kabir Nagar News: योग वेलनेस केंद्रों पर ताला, प्रशिक्षक नदारद

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Yoga wellness centers locked, instructors missing
हरिहरपुर योग वेलनेस केंद्र पर खाली पड़ा प्र​शिक्षक का कमरा। संवाद
विज्ञापन
हरिहरपुर। क्षेत्र के आयुर्वेदिक अस्पतालों में बने योग वेलनेस केंद्रों पर ताले लटक रहे हैं और प्रशिक्षक भी नदारद हैं। योग के लिए वेलनेस केंद्रों पर रखी मशीनें धूल फांक रही हैं, वहीं आयुर्वेदिक चिकित्सालयों पर दवाओं की कमी बनी हुई है।
Trending Videos


आयुर्वेदिक चिकित्सालय महुली में बना योग वेलनेस केंद्र महीनों से बंद पड़ा है। योग प्रशिक्षण के लिए केंद्रों पर रखी मशीनें धूल फांक रही हैं। स्थानीय निवासी हरिश्चंद्र, सुरेंद्र कुमार, राज कुमार, दीपक आदि ने बताया कि योग प्रशिक्षण केंद्र पर तैनात प्रशिक्षक नहीं आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि अस्पतालों में बने योग प्रशिक्षण केंद्र लोगों को योगासन सिखाने और व्यायाम कराने के लिए बने हैं, लेकिन यह केंद्र बंद हैं। यहां कभी प्रशिक्षक नहीं आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही हाल हरिहरपुर के योग वेलनेस केंद्र का है। यहां भी योग प्रशिक्षक नदारद रहे। विनय कुमार, विनोद, अनिल कुमार ने बताया कि योग प्रशिक्षक यहां कभी-कभार ही आते हैं। योग, व्यायाम के लिए रखी मशीनें कबाड़ की शक्ल लेती जा रही हैं।

000000000000000000
आयुर्वेदिक अस्पतालों में घट गए मरीज, दवाओं की भी कमी

हरिहरपुर। कोरोना के बाद लोगों का रुझान आयुर्वेद की ओर बढ़ गया था। अस्पतालों में दवाओं की भी उपलब्धता अच्छी थी। बड़ी संख्या में क्षेत्र के मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे थे, लेकिन अस्पतालों में दवाओं की कमी के चलते मरीजों की संख्या घट गई।

क्षेत्र के महुली और हरिहरपुर में आयुर्वेदिक अस्पतालों का हाल बेहाल है। दोनों अस्पतालों पर एक ही चिकित्सक की तैनाती है। अस्पतालों में दवाओं की कमी है। महुली अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट रामबृक्ष ने बताया कि अस्पताल पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर आनंद कुमार चौधरी सोमवार ओर शुक्रवार को यहां मरीजों को देखते हैं, जबकि मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को हरिहरपुर अस्पताल में अपनी सेवा देते हैं। महुली और हरिहरपुर के दोनों आयुर्वेदिक अस्पतालों पर दवाओं की कमी है। दवाओं की कमी के चलते मरीजों की संख्या काफी घट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed