सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   An innocent child died after drowning in a bucket full of water, causing chaos in the house.

Sant Kabir Nagar News: पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मासूम की मौत, घर में मचा कोहराम

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
An innocent child died after drowning in a bucket full of water, causing chaos in the house.
घोराग गांव निवासी मासूम को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन । संवाद
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के घोरांग गांव से शनिवार को घर के बाहर खेल रहे एक वर्षीय मासूम की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
Trending Videos

घोरांग निवासी राजकुमार का एक वर्षीय पुत्र रियांश शाम करीब चार बजे घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह पास में मौजूद नल के पास पहुंच गया। जहां बाल्टी में पानी भरा हुआ था। इसी दौरान मासूम असंतुलित होकर बाल्टी में गिर गया और डूब गया। उसकी मां अंजू देवी घर के अंदर काम में व्यस्त थी। कुछ देर बाद जब वह बाहर निकलीं तो बेटे को आसपास न देखकर घबरा गईं और उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोजबीन के दौरान मासूम रियांश को बाल्टी में गिरा हुआ पाया। उसे आनन-फानन में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रियांश अपने भाई पांच साल के दिव्यांश और तीन साल की बहन दिव्या से छोटा था। मासूम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना के बाद गांव के साथ ही रिश्तेदार भी पहुंचकर ढांढस बंधाने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed