सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Industrial area sanitation system collapses

Sant Kabir Nagar News: औद्योगिक क्षेत्र में सफाई व्यवस्था धराशायी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Industrial area sanitation system collapses
इंडस्ट्रीयल एरिया में कचरे से पटा नाला। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

संतकबीरनगर। शासन की ओर से खलीलाबाद औद्योगिक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था में बदलाव कर दिया गया है। जहां पहले सफाई व अन्य कार्याें की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के जिम्मे थी, वहीं अब यह कार्य यूपीसीडा को सौंप दिया गया है।
उम्मीद थी कि इससे व्यवस्था में सुधार आएगा, लेकिन उदासीनता के चलते औद्योगिक क्षेत्र की तस्वीर नहीं बदल सकी है। यहां सफाई व्यवस्था धराशायी हो गई है। नालों में कचरा जमा है। यह स्थिति तब है, जब इसके लिए दो करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र 231.34 एकड़ में फैला हुआ है। यहां 282 इकाइयां हैं। इसमें से 107 इकाइयां ही सक्रिय हैं। इसके साथ 78 औद्योगिक इकाइयां बंद हो चुकी हैं। 37 लोगाें ने आवंटिज भूखंड में आवास बना लिए हैं। साथ ही मूल प्रोजेक्ट से अलग प्रोजेक्ट पर कार्य करने वाली इकाइयों की संख्या 14 हैं, जबकि 12 आवंटी गोदाम और किराए के रूप में जगह का इस्तेमाल कर रहे हैं। वर्तमान में यहां साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह से धराशायी हो गई है। जगह-जगह गंदगी फैली हुई है।
औद्योगिक क्षेत्र में नालों की स्थिति यह है कि उसमें कचरा जमा है, जिससे जल निकासी की समस्या बनी हुई है। नालियों का पानी खाली स्थानों पर फैल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed