{"_id":"6a57e827f878ad69b8037ca0","slug":"abha-id-made-mandatory-opd-slips-will-not-be-issued-without-the-abha-card-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-153833-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आभा आईडी हुई अनिवार्य, बिना आभा कार्ड नहीं बनेगी ओपीडी पर्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आभा आईडी हुई अनिवार्य, बिना आभा कार्ड नहीं बनेगी ओपीडी पर्ची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेमरियावां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां में मरीजों के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब अस्पताल में ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए आभा हेल्थ आईडी अनिवार्य होगी। अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना आभा आईडी के ओपीडी काउंटर से पर्ची जारी नहीं की जाएगी। इस संबंध में अस्पताल परिसर में सूचना चस्पा कर मरीजों और तीमारदारों को नए नियमों की जानकारी दी जा रही है।
30 शैय्या वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां में इलाज के लिए सेमरियावां ब्लॉक के साथ ही बघौली, बेलहर कला, सांथा और बस्ती जनपद के साऊंघाट, रुधौली ब्लाॅक के विभिन्न गांवों के मरीज आते हैं।
सीएचसी सेमरियावां पर पांच लाख से अधिक की जनसंख्या इलाज के लिए आश्रित है। प्रतिदिन औसत 400-500 मरीज इलाज के लिए आते हैं। सीएचसी अधीक्षक की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि जिन मरीजों का आभा कार्ड पहले से बना है, वे अस्पताल आते समय आभा कार्ड साथ रखें। वहीं जिन लोगों का अभी तक आभा कार्ड नहीं बना है, वे अपना आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर लेकर आएं, ताकि अस्पताल के काउंटर पर तत्काल उनकी आभा आईडी तैयार की जा सके।
विज्ञापन
...........
सभी मरीज अस्पताल आते समय अपनी आभा आईडी, उसका नंबर या प्रिंटआउट साथ लेकर आएं। जिनका आभा कार्ड अभी नहीं बना है, वे आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर लेकर आएं, जिससे काउंटर पर तत्काल आभा आईडी बनाई जा सके और उपचार में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
डाॅ. सुरेश चंद्र, अधीक्षक, सीएचसी सेमरियावां