फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Scuffle over broken plant leaves three injured; allegation of mobile phone being smashed too.

Sant Kabir Nagar News: पौधा टूटने के विवाद में मारपीट, तीन घायल, मोबाइल तोड़ने का भी आरोप

Thu, 16 Jul 2026 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Scuffle over broken plant leaves three injured; allegation of mobile phone being smashed too.
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के सुघरा माफी गांव में पौधा टूटने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पीड़ित ने गांव के दो लोगों पर गाली-गलौज, लाठी-डंडे से हमला करने, मोबाइल फोन तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़ित इरफान ने दुधारा थाने में दी गई तहरीर में जानकारी दिया कि उसने अपने खेत में एक पौधा लगाया था, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने तोड़ दिया। 14 जुलाई की सुबह करीब आठ बजे वह इसी बात का जिक्र कर रहा था कि उसी दौरान गांव के कोइल और मोहम्मद उमर वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां मोफीतुन्निशा और पिता मोहम्मद लील को भी मारपीट कर घायल कर दिया। घटना का वीडियो बनाने के दौरान आरोपियों ने उसका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह टूट गया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed