{"_id":"6a57e869d48a93fd62031395","slug":"roadways-buses-are-not-available-on-the-ram-janaki-marg-after-6-pm-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-153880-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: राम-जानकी मार्ग पर शाम छह बजे के बाद नहीं मिलतीं रोडवेज की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: राम-जानकी मार्ग पर शाम छह बजे के बाद नहीं मिलतीं रोडवेज की बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहरैया। रामजानकी मार्ग पर शाम छह बजे के बाद सरकारी बस सेवा बंद हो जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिला मुख्यालय और मंडल मुख्यालय बस्ती जाने वाले लोगों को निजी टैक्सी का सहारा लेना पड़ता है। इसका फायदा उठाकर टैक्सी चालक मनमाना किराया वसूलते हैं।
धनघटा तहसील क्षेत्र का लोहरैया, डिहवा बाजार, हैंसर बाजार धनघटा प्रमुख कस्बा होने के कारण यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का जिला मुख्यालय और मंडल मुख्यालय आना-जाना होता है, लेकिन शाम छह बजे के बाद इस मार्ग पर कोई भी सरकारी बस नहीं चलती। ऐसे में यात्रियों को काफी देर तक वाहन का इंतजार करना पड़ता है। बाद में मजबूर होकर उन्हें वाहन रिजर्व कर गंतव्य तक जाना पड़ता है, जिससे यात्रा का खर्च कई गुना बढ़ जाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जैसे ही सरकारी बसों का संचालन बंद होता है, निजी टैक्सी चालक मनमाना किराया मांगना शुरू कर देते हैं। यात्रियों के पास दूसरा कोई विकल्प नहीं होने के कारण उन्हें अधिक किराया देकर सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
तमा निवासी सुनील राय, मुंडेरा शुक्ला निवासी बद्रीनाथ शुक्ला, डिहवा बाजार निवासी चंदन और श्याम ने बताया कि जिला मुख्यालय जाने के लिए शाम के समय काफी मशक्कत करनी पड़ती है। उन्होंने मांग की कि रामजानकी मार्ग पर देर शाम तक सरकारी बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को परिवहन सुविधा मिल सके।