{"_id":"6a57e972932d5c8a5d06464f","slug":"closeness-marriage-and-murder-police-searching-for-the-motive-khalilabad-news-c-227-1-sgkp1033-161321-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नजदीकियां, निकाह और कत्ल, वजह तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नजदीकियां, निकाह और कत्ल, वजह तलाश रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के चकमझारी गांव में हुई मुफीदन (20) हत्याकांड में पुलिस वारदात की वजह तलाश रही है। जिस हिसाब से इस वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे यह प्रतीत हो रहा है कि मृतका के प्रति आरोपी को बहुत ही आक्रोश था।
प्रेम और भागकर निकाह के डेढ़ माह बाद ही ऐसी क्या नौबत आ गई कि उसकी हत्या कर दी, यह अहम सवाल है। वहीं, हत्या करके दफन किया जाना भी वह अकेले के लिए नामुमकिन है। इसमें परिवार पर लगे आरोप और भूमिका की पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश हो सकता है। पुलिस टीम इसमें लगी है और आरोपियों का सुराग मिल चुका है, ऐसा सूत्र बता रहे हैं। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के चक मझारी गांव निवासी शमशेर ने डेढ़ माह पूर्व मुफीदन (20) को मुंबई से गांव लाकर निकाह किया था। शादी के कुछ दिन तक सब सही चला। इसी बीच शमशेर ने 13 जुलाई को पत्नी के गायब होने की जानकारी दी। 14 जुलाई को पुलिस छानबीन में लगी तो संदेह और आसपास के लोगों से मिली जानकारी के बाद आरोपी के कमरे में उसकी चारपाई के नीचे खोदाई करके शव निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट तो शाम तक नहीं आई लेकिन जो लोग खोदाई के वक्त वहां मौजूद थे, उनके अनुसार लाश तेजी से सड़ रही थी और दुर्गंध बहुत तेज थी। शरीर की बात करें तो पीठ और हाथ पर चोट का निशान प्रतीत हो रहा था।
विज्ञापन
इससे यह आशंका जताई जा रही है कि मृतका ने मौत से पहले संघर्ष किया होगा। उसी मारपीट में यह चोट लगी होगी। इसी बीच कोई ऐसी चोट आई होगी, जिससे उसकी मौत हो गई। लाश की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि जिस दिन उसकी गुमशुदगी बताई जा रही है, उसी दिन उसकी हत्या भी कर दी गई है।