फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ABVP is fostering the spirit of a life dedicated to the nation among the youth.

Sant Kabir Nagar News: युवाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पित जीवन जीने का संस्कार अंकुरित कर रहा अभाविप

Fri, 10 Jul 2026 03:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
ABVP is fostering the spirit of a life dedicated to the nation among the youth.
संतकबीरनगर। एबीवीपी के प्रांत सविष्कार संयोजक आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने 78 वर्षों की अपनी गौरवशाली यात्रा पूर्ण कर ली है। इसमें परिषद ने छात्र समस्याओं के निराकरण, सामाजिक सेवा क्षेत्र, सामाजिक-समरसता, देश की एकता एवं अखंडता, महिला सुरक्षा एवं स्वावलंबन आदि विषयों के साथ गतिमान रहा है। परिषद की यह यात्रा संघर्ष से शौर्य तक की है।
विज्ञापन

वे परिषद के स्थापना दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में बृहस्पतिवार को आयोजित संगोष्ठी में बोल रहे थे। मुख्य अतिथि हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर के प्राचार्य प्रो. बृजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्रव्यापी छात्र संगठन है जो युवाओं के मध्य देश प्रेम की भावना के विकास के साथ-साथ उनके अंदर रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देता है। जिला प्रमुख डॉ. अभिषेक सिंह ने कहा कि अभाविप अपने गौरवशाली यात्रा को पूर्ण कर अपना स्थापना दिवस मना रहा है। यह संगठन और हम सब कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन गौरी पांडेय ने किया। इस अवसर पर आदित्य प्रताप सिंह, बृजभूषण उपाध्याय, रवि शंकर सिंह, आकाश गौरव सिंह, आदित्य मिश्रा आदि उपस्थित रहे। संगोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed