{"_id":"6a501343ed2bab15df053ca8","slug":"flatted-factory-to-be-set-up-in-khalilabad-upia-sends-proposal-to-cm-and-upsida-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-153545-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खलीलाबाद में खुलेगी फ्लैटेड फैक्टरी, यूपीआईए ने सीएम व यूपीसीडा को भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खलीलाबाद में खुलेगी फ्लैटेड फैक्टरी, यूपीआईए ने सीएम व यूपीसीडा को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद औद्योगिक क्षेत्र में फ्लैटेड फैक्टरी के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने इसके लिए मुख्यमंत्री व यूपीसीडा को प्रस्ताव भेजा है। यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक ने प्रस्ताव को कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेज दिया है।
औद्योगिक क्षेत्र में फ्लैटेड फैक्टरी के निर्माण की मांग लंबे समय से चल रही थी, जिसे अब मूर्त रूप देने की कोशिश की जा रही है। उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रस्ताव से संबंधित पत्र भेजा है। इसके अलावा यूपीसीडा को भी प्रस्ताव भेजा गया है। इसके निर्माण से कपड़ा कारोबारी को काफी सहूलियत होगी। एक ही छत के नीचे उन्हें कई सुविधाएं मिलेंगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने बताया कि फ्लैटेड फैक्टरी का निर्माण 12 एकड़ भूमि पर होगा। डीघा के पास फैक्टरी बनाई जानी है। फैक्टरी सात मंजिला होगी। जमीन व निर्माण पर कुल 300 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे बरदहिया के कपड़ा कारोबारियों को नया ठिकाना मिल जाएगा।
बता दें कि खलीलाबाद कपड़ा कारोबार के लिए मशहूर है। फ्लैटेड फैक्टरी के बनने से इसे और बढ़ावा मिलेगा। बहुमंजिला इमारत में रेडीमेड गारमेंट्स के निर्माण के लिए जगह मिल सकेगी। कपड़ा उद्योग यहां काफी समृद्ध है। फैक्टरी निर्माण से नई मजबूती और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। एक अनुमान के मु़ताबिक बरदहिया में करीब एक हजार कपड़ा कारोबारी हैं। यहां कपड़ा और साड़ियां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
-
फ्लैटेड फैक्टरी के निर्माण के लिए सीएम व यूपीसीडा को प्रस्ताव भेजा गया है। इसके बनने से कपड़ा कारोबारियों काे काफी सहूलियत होगी। -अरविंद पाठक, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
फ्लैटेड फैक्टरी के निर्माण का इंतजार लंबे समय से है। अब इसके निर्माण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इससे कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। -संजय पति, होजरी कारोबारी
फ्लैटेड फैक्टरी के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से प्रस्ताव मिला है। इस संबंध आगे की कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है। -धर्मचंद, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपीसीडा गोरखपुर
-
यह होती है फ्लैटेड फैक्टरी
फ्लैटेड फैक्टरी एक बहुमंजिला औद्योगिक इमारत होती है, जिसे कई अलग-अलग व्यवसायों को एक ही छत के नीचे समायोजित करने के लिए डिजाइन किया गया है। यहां बुनियादी सुविधाओं के तैयार होने से उद्यमी बिना जमीन खरीदे सीधे उत्पादन शुरू कर सकते हैं। बिजली, पानी, सुरक्षा और परिवहन जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं पहले से ही स्थापित होती हैं।