{"_id":"6a5013dd44397278fe0c4466","slug":"women-are-scripting-a-success-story-by-manufacturing-phenyl-handwash-and-toilet-cleaner-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-153546-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: फिनायल, हैंडवाश और टॉयलेट क्लीनर बनाकर महिलाएं लिख रहीं तरक्की की इबारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: फिनायल, हैंडवाश और टॉयलेट क्लीनर बनाकर महिलाएं लिख रहीं तरक्की की इबारत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिहरपुर। नाथनगर ब्लाॅक के सुकरौली गांव की दिव्यांशी ग्रामीण महिला उत्थान स्वयं सहायता समूह की महिलाएं फिनायल, टॉयलट क्लीनर, ग्लास क्लीनर और हैंडवाश बनाकर परिवार के खुशहाली की इबारत लिख रही हैं। करीब दस साल से चल रहे इस स्वयं सहायता समूह ने कोरोना काल में सैनिटाइजर और मास्क बनाकर क्षेत्र के लोगों की निशुल्क सेवा भी की।
समूह की अध्यक्ष रजनी पांडेय ने बताया कि समूह में कुल बारह महिला सदस्य हैं। कोरोना महामारी के दौरान हर ओर त्राहि-त्राहि मची थी, लोग परेशान थे। तब समूह की महिलाओं ने दिन-रात मेहनत कर कोरोना से बचाव के लिए सैनिटाइजर और मास्क बनाकर लोगों की सेवा की।
रजनी पांडेय ने बताया कि इसके लिए उन्हें सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सम्मानित भी कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस समय समूह की महिलाएं फिनायल, टॉयलेट क्लीनर, हैंडवाश और ग्लास क्लीनर बनाकर परिवार की आर्थिक प्रगति की साझेदार बनी हैं। समूह में बनने वाले उत्पाद को बेचकर महिलाएं आत्मनिर्भर होने की राह प्रशस्त कर रही हैं। उत्पाद से मिलने वाली रकम से घर का खर्च और बच्चों की पढ़ाई में भी महिलाएं सहयोग कर रही हैं।
विज्ञापन
समूह की अध्यक्ष रजनी पांडेय ने बताया कि सबसे ज्यादा दिक्कत समूह का उत्पाद बेचने में आता है। समूह के उत्पादों को बेचने के लिए कोई बाजार व्यवस्था न होने से काफी संघर्ष करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि यदि सही समय पर सरकारी अनुदान समुचित तरीके से मिले और बाजार में उत्पाद बेचने की दिक्कत न हो तो वह आगे समूह के जरिये और भी उत्पाद तैयार करेंगी, जिससे समूह की महिलाओं की आर्थिक प्रगति हो सके।