फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Preparations to draft the DPR for the Common Facility Center gain momentum.

Sant Kabir Nagar News: कामन फैसिलिटी सेंटर लिए डीपीआर बनाने की तैयारी तेज

Fri, 10 Jul 2026 03:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Preparations to draft the DPR for the Common Facility Center gain momentum.
संतकबीरनगर। औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद में ओडीओपी योजना के तहत कॉमन फैसिलिटी सेंटर बनेगा। उद्योग निदेशालय से इसकी सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद अब इस सेंटर के लिए डीपीआर बनाने की तैयारी तेज हो गई है। इसके बनने से होजरी उद्योग को संजीवनी मिल सकती है।
विज्ञापन

खलीलाबाद में करीब 231 एकड़ में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की गई थी। इसके अंतर्गत 363 भूखंड सृजित करते हुए 287 इकाइयों को भूखंड आवंटित किए गए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने होजरी उद्योग को बढ़ावा देने की संभावना तलाशने के लिए पूर्व में निर्देश दिए थे। इसको लेकर जिला प्रशासन और उत्तर प्रदेश इंडस्टि्रयल एसोसिएशन ने औद्योगिक क्षेत्र में कॉमन फैसिलिटी सेंटर बनाने की पहल की।
विज्ञापन

इसके लिए प्रस्ताव बनाकर उद्योग निदेशालय को भेजा गया था, जिसे सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद अब डीपीआर तैयार करने में विभाग जुट गया है।
इस संबंध में उपायुक्त विनोद कुमार शर्मा ने डीपीआर तैयार करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया है। इससे उम्मीद जगी है कि जल्द ही होजरी व छोटे कारोबारियों को एक छत के नीचे तमाम सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। कॉमन फैसिलिटी सेंटर के अंतर्गत यहां तकनीकी मशीनें लगाई जाएंगी। डिजाइन डेवलपमेंट और ट्रेनिंग की सुविधा के साथ ही जिले में उत्पाद का प्रदर्शन केंद्र, रॉ-मटेरियल बैंक आदि की सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैसे जिले के अमरडोभा, खलीलाबाद, मुखलिसपुर, महुली, हरिहरपुर आदि क्षेत्रों में होजरी उद्योग अभी छोटे स्तर पर चल रहे हैं। कामन फैसिलिटी सेंटर बनने से इन छोटे कारोबारियों को एक ही छत के नीचे तमाम सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी। औद्योगिक क्षेत्र के कामन फैसिलिटी सेंटर के लिए डीपीआर तैयार करने के लिए इंडस्टि्रयल एसोसिएशन के अध्यक्ष व जोनल कंसल्टेंट अनुराग सिंह के साथ समन्वय बनाकर परियोजना का डीपीआर तैयार कर एसएलसी बैठक में प्रस्तुत करने की बात कहीं गई है, ताकि इसकी समीक्षा कर अंतिम रूप दिया जा सके।
000000000000000000000000
औद्योगिक क्षेत्र में कामन फैसिलिटी सेंटर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए, जिसके फलस्वरूप इसकी सैद्धांतिक मंजूरी मिली। अब डीपीआर बनाने के लिए तैयारी की जा रही है। जल्द ही डीपीआर तैयार कर जिला प्रशासन के माध्यम से उद्योग निदेशालय को भेज दिया जाएगा।

-अरविंद पाठक, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश इंडस्टि्रयल एसोसिएशन
000000000000000000000
औद्योगिक क्षेत्र में कामन फैसिलिटी सेंटर बनाने के लिए डीपीआर बनाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। चेक लिस्ट के अनुसार डीपीआर तैयार कर जल्द ही उद्योग निदेशालय को भेजा जाएगा। इसकी स्वीकृति के बाद कार्य शुरू कराए जाएंगे, इससे होजरी उद्योग को लाभ मिलेगा।
-विनोद कुमार शर्मा, उपायुक्त, उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed