पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   After gangsters, police are now investigating the horoscopes of animal smugglers.

Sant Kabir Nagar News: गैंगस्टर के बाद अब पशु तस्करों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

Fri, 03 Jul 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
After gangsters, police are now investigating the horoscopes of animal smugglers.
संतकबीरनगर। पुलिस पशु तस्करों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करने के बाद एक बार फिर से तस्करों की कुंडली खंगाल रही है। उनकी गतिविधियों पर निगरानी करने का काम पुलिस टीम करेगी। जेल से बाहर आए तस्करों का भी सत्यापन होगा। उनकी वर्तमान कार्यप्रणाली पर भी पुलिस की निगाह रहेगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार पशु तस्करों पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है, जिससे पशु तस्करों पर लगाम लगाया जा सके।
विज्ञापन

गोतस्करी के लिए जिला पहले से ही चर्चा में रहा है। बखिरा व दुधारा थाना क्षेत्र के कुछ गांव इसके लिए काफी चर्चित रहे हैं। जहां यह धंधा अपनी पैठ बना चुका था। बदलते समय के साथ पुलिस सख्त हुई और पशु तस्करों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। इसके बाद भी यह धंधा पूरी तरह से नहीं रुक पाया। अभी भी कुछ गांवों में इस धंधे से जुड़े लोग चोरी छिपे गोतस्करी कर रहे हैं। पिछले माह दुधारा थाना क्षेत्र में पुलिस व पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली से कई पशु तस्कर घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने जेल भेजा और अब तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की। इसके साथ ही धनघटा पुलिस ने भी आजमगढ़ जनपद के दो पशु तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
गो-तस्करी के मामलों में आई कमी
पुलिस आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2020 में गोवध की 34 प्राथमिकी दर्ज हुई। वहीं वर्ष 2021-22 में यह संख्या घटकर 15-15 हो गई। जबकि वर्ष 2023 में 11, 2024 में 4 एवं 2025 में गोवध के तीन प्राथमिकी दर्ज हुई है।
--------
जेल से बाहर आए पशु तस्करों का सत्यापन
पुलिस की तरफ से पुराने गोतस्करों के सत्यापन का भी काम शुरू कर दिया गया है। इधर मुठभेड़ में गिरफ्तार पशु तस्करों पर कानूनी शिकंजा कसने के साथ ही पुलिस ने जो तस्कर पहले से जेल में बंद हैं, अब उनका भी सत्यापन करने का काम तेज कर दिया है। पुलिस उनकी गतिविधियों एवं कार्य प्रणाली पर भी अपनी निगाह जमाए हुए है। पुलिस सत्यापन में उनकी गतिविधियां संदिग्ध मिलने पर उनके खिलाफ शिकंजा कसा जाएगा।

----------------
सभी एसओ को निर्देश दिए गए हैं कि इस तरह के काम न होने चाहिए, जो पूर्व के पशु तस्कर हैं, उनकी निगरानी की जाए। यदि उनकी संलिप्तता मिलती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-सुशील कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed