पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Efforts to complete the Tameshwarnath Corridor are in full swing.

Sant Kabir Nagar News: तामेश्वरनाथ काॅरिडोर को पूरा कराने की कवायद तेज

Fri, 03 Jul 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Efforts to complete the Tameshwarnath Corridor are in full swing.
धनघटा रोड से तामेश्वरनाथ धाम जाने वाली जर्जर सड़क। इस सड़क को फोरलेन बनाया जाना है। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले के तामेश्वरनाथ धाम के कॉरिडोर से जुड़े कार्यों को पूरा कराने के लिए प्रशासन सक्रिय है। कॉरिडोर के दायरे में आने वाले 25 परिवार चिह्नित किए गए हैं। इसमें से 10 परिवारों ने जमीन अधिग्रहण के लिए सहमति दे दी है। इसके साथ ही अन्य लोगों के साथ वार्ता कर सहमति बनाने का प्रयास प्रशासन कर रहा है।
मंदिर तक जाने के लिए एक तरफ जहां फोरलेन सड़क बनेगी, वहीं दूसरी तरफ टू लेन सड़क बनाई जानी है। मई 2025 में सीएम योगी ने तामेश्वरनाथ धाम को भव्य कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी। वर्तमान में 45.50 करोड़ रुपये की लागत से 4.30 किमी लंबा मार्ग बनाने का शुरू कराया गया है। इसमें इसमें 1.10 किमी फोरलेन सड़क बनाई जाएगी, जबकि 3.20 किमी टू-लेन सड़क का निर्माण होना है।
विज्ञापन

यह सड़क मार्ग एनएच 328 ए नौरंगिया से तामेश्वनाथ धाम होकर महुई चौराहे पर मंझरिया-कटका मार्ग से जुड़ेगा। इसमें महुई से तामेश्वरनाथ धाम तक सड़क का निर्माण शुरू कराया गया है। इसके तहत गिट्टी बिछाने का कार्य चल रहा है। कॉरिडोर के निर्माण के लिए 21,500 वर्ग मीटर भूमि की आवश्यकता है। इसके लिए सर्वे का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------

मंदिर को दिया जाएगा भव्य स्वरूप, होंगे कई कार्य
योजना के मुताबिक तामेश्वरनाथ धाम मंदिर को भी भव्य स्वरूप दिया जाना है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों के ठहरने के लिए यात्री निवास बनाने के साथ ही यात्री हाल का निर्माण कराया जाएगा। पोखरे का सुंदरीकरण और बीच में आने-जाने के लिए पुल, वाहन को खड़ा करने के लिए वाहन पार्किंग स्थल, सड़कों के चौड़ीकरण, गो आश्रय स्थल की स्थापना, नव ग्रह वाटिका, लान, हवन कुंड का निर्माण कराया जाना है। राजस्व विभाग व वास्तुविद के डिजाइन के अनुसार 21,500 वर्ग मीटर भूमि की आवश्यकता है। इसमें 2346 हेक्टेयर जमीन चिह्नित कर ली गई है। काश्तकारों से क्रय की वाली भूमि 0.765 हेक्टेयर दो गाटों में है। इसमें काश्तकारों की संख्या 433 है। कॉरिडोर में कुल पांच गाटे सरकारी भूमि, जिसका रकबा 1.581 हेक्टेयर है। प्रशासन काश्तकारों से भूमि अधिग्रहण को लेकर सहमति बनाने में जुटा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
-----------------

तामेश्वरनाथ धाम कॉरिडोर के भूमि अधिग्रहण के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए भूमि स्वामियों से सहमति ली जा रही है। महुई से तामेश्वरनाथ धाम के लिए टू लेन सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। भूमि स्वामियों से सहमति प्राप्त करने के बाद अन्य कार्य शुरू कराए जाएंगे।
-आलोक कुमार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed