{"_id":"69ab14995b18bdc84c0a931b","slug":"the-body-of-the-girl-was-recovered-from-the-river-after-58-hours-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-147041-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 58 घंटे बाद नदी से बरामद हुआ युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 58 घंटे बाद नदी से बरामद हुआ युवती का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहदावल। मेंहदावल क्षेत्र के उत्तरी दिशा में स्थित करमैनी पुल से राप्ती नदी में मंगलवार की रात एक युवती कूद गई थी। उसके शव की तलाश में एसडीआरएफ तथा मेंहदावल पुलिस 58 घंटे से लगी थी। शुक्रवार को युवती का शव बरामद करने में टीम ने सफलता पाई। पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गोरखपुर के थाना कैंपियरगंज के विशुनपुर की रहने वाली चंदा (18) पुत्री राजू ने मंगलवार की रात करीब 10 बजे घर से नाराज होकर करमैनी पुल से नदी में छलांग लगा दी थी। इस दौरान उसका दुपट्टा पुल की रेलिंग में फंस गया था, जिससे उसकी पहचान हुई थी। आसपास के लोग पानी में कूदने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे थे। रात होने के कारण घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल मेंहदावल थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी बनकटिया को दी थी।
चौकी प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे, लेकिन उक्त युवती का पता नहीं चल पाया। बुधवार को होली के दिन भी उसकी खोजबीन हुई, लेकिन बरामद नहीं हो सकी। बृहस्पतिवार को पूरे दिन एसडीआरएफ व मेंहदावल पुलिस ने नदी में काफी दूर तक खोजबीन की, लेकिन युवती का पता नहीं चल पाया। मौके पर युवती के परिजन भी जुटे थे। सीओ सर्वदमन सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। देर शाम तक मौके पर डटे रहे, लेकिन टीम को सफलता नहीं मिल पाई। शुक्रवार को टीम ने शव थाना क्षेत्र के बेलौहा गांव के समीप से बरामद करने में सफलता पाई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नदी में कूदी युवती का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से पूछताछ में उक्त युवती खाना बनाने को लेकर नाराज थी। जिसके कारण आत्महत्या करने के लिए पुल से नदी में कूदी थी।