पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   People wanting to return from Gulf countries

Sant Kabir Nagar News: खाड़ी देशों से वापस आना चाह रहे लोग

Fri, 03 Jul 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
People wanting to return from Gulf countries
संतकबीरनगर। अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे युद्ध से खाड़ी देशों में स्थिति गंभीर होती जा रही है। आलम यह है कि वहां रह रहे लोग भारत लौटना चाहते हैं, लेकिन उड़ानें बंद होने के चलते उनके लिए ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है। वहीं अब परिजनों ने अपनों को घर बुलाने का लिए प्रयास शुरू कर दिया है। नाथनगर ब्लॉक के चार परिवारों ने कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम में शुक्रवार को वतन वापसी के लिए गुहार लगाई है। इन घरों के लोग दुबई में हैं।
विज्ञापन

नाथनगर ब्लॉक के बरौली गांव के रामानंद पुत्र इंद्रदेव चतुर्वेदी, उमाकांत पांडेय, रमाकांत पांडेय पुत्र परमात्मा पांडेय और मेवालाल पुत्र जयकरन दुबई में रहते हैं। परिजनों ने शुक्रवार को कंट्रोल रूम में अपनों की वतन वापसी के लिए आवश्यक सूचनाएं दर्ज कराईं। परिजनों ने पासपोर्ट नंबर सहित अन्य जानकारी कर्मियों को दी।
विज्ञापन

उमाकांत के भाई श्रीकांत पांडेय ने बताया कि दुबई में सभी सुरक्षित हैं, लेकिन हालात के मद्देनजर हमारे घरों के लोग अब वापस आना चाहते हैं। इसलिए हमने प्रशासन से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमरियावां संवाद के अनुसार दुधारा इलाके के मदारपुर गांव निवासी सरफराज अबूधाबी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि यहां अभी उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। यहां देश के विभिन्न राज्यों के लोग हैं। सब अपना काम कर रहे हैं। सरकार ने हाई अलर्ट जारी किया है। एक दिन बमबारी हुई, उसी दिन दो घंटा पहले काम बंद करा दिया गया था। इसके बाद से लोग प्रतिदिन काम कर रहे हैं।
स्थानीय और बाहरी मुल्कों के लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। परिवार के लोगों को प्रतिदिन सुबह शाम फोन से हालात के बारे में बताया जा रहा है। बता दें कि सेमरियावां ब्लाॅक के कई गांवों के लोग ईरान, सऊदी अरब, दुबई, कतर आदि देशों में रहते हैं। युद्ध के बीच उड़ानें बंद हो जाने से कई लोग घर नहीं आ पा रहे हैं।

---------------------
कोट
कंट्रोल रूम में मिल रही सूचनाओं को शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-आलोक कुमार, डीएम
-----------

इजराइल में स्थिति सामान्य, काम पर लौटे लोग
महुली। स्थानीय गांव के महुली खास के कुर्मियाना टोला के अर्जुन इजराइल में रहते हैं। उन्होंने बताया कि यहां की स्थिति सामान्य है, लेकिन इजराइल के तेल अवीव में रुक-रुक कर सायरन बजाने की खबर है। सरकार नागरिकों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। यहां पर घरों में बंकर बने हैं, जैसे ही सायरन की आवाज सुनाई दे रही थी, सभी लोग इन सुरक्षित बंकरों में शरण ले लेते थे। इधर कुछ दिनों से स्थित सामान्य हो चुकी है और सभी लोग अपने काम में लग गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed