{"_id":"69ab146da83ecab8300f5b40","slug":"animal-public-medicine-center-will-be-opened-in-every-block-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-147017-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हर ब्लॉक में खुलेगा पशु जन औषधि केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हर ब्लॉक में खुलेगा पशु जन औषधि केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की तर्ज पर अब जिले के प्रत्येक विकास खंड में पशु औषधि केंद्र खोले जाएंगे, इससे पशु पालकों को पशुओं के लिए सस्ती दरों पर दवाएं उपलब्ध होंगी। इसके लिए पशुपालन विभाग की वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकेगा।
जिले में अब तक प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर मरीजों को सस्ती दर पर दवाएं मिल रही थीं। अब पशुपालकों को भी सस्ती दर पर दवाएं दी जाएंगी। इसके लिए जिले के हर ब्लॉक में पशु जन औषधि केंद्र खोलने की मंजूरी शासन स्तर से दिया गया है। पशु जन औषधि केंद्र खोलने के लिए आवेदकों को पांच हजार रुपये का शुल्क जमा करना होगा, और आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
इससे पशुपालकों को महंगी दवाओं से राहत मिलेगी। साथ ही उनको अपने ही विकास खंड के पशु अस्पताल के पास ही दवा मिल जाएगी, जिससे पशु को चिकित्सक को दिखाने के बाद वह तत्काल दवा प्राप्त कर सकेंगे। जिले में वर्तमान में तीन लाख से अधिक पशुओं का पालन किया जा रहा है। इनमें गाय, भैंस, बकरी, भेड़ सहित अन्य पशु शामिल हैं। पशुओं के बीमार होने पर दवाइयों और इलाज पर होने वाला भारी खर्च पशुपालकों के लिए परेशानी खड़ी कर देता है। कई बार महंगी दवाएं खरीदने में असमर्थ होने के कारण समय पर इलाज नहीं हो पाता, जिससे पशुओं की हालत गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन
पशु जन औषधि केंद्र खुलने से यह समस्या काफी हद तक दूर होगी। केंद्रों पर पशुओं की आम बीमारियों के लिए जरूरी दवाएं, टीके और पोषक तत्व पूरक जेनेरिक रूप में उपलब्ध होंगे। यह दवाएं बाजार में मिलने वाली दवाओं की तुलना में काफी सस्ती होंगी। (संवाद)
000000000000
केंद्र संचालन के लिए इन्हें मिलेगी प्राथमिकता
पशु जन औषधि केंद्रों का संचालन करने के लिए सहकारी समिति और पीएम कृषक समृद्धि केंद्र के सदस्य को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन के लिए फार्मासिस्ट पंजीकरण प्रमाणपत्र और ड्रग लाइसेंस होना अनिवार्य है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवश्यक दस्तावेजों में फार्मासिस्ट का नाम और पंजीकरण विवरण, 120 वर्ग फुट के दुकान स्थल का प्रमाणपत्र, और ड्रग लाइसेंस का प्रमाणपत्र शामिल है।
0000000000000000
पशुओं की यह दवाएं हाेंगी उपलब्ध
जिला अस्पतालों और सीएचसी में मरीजों को मिलने वाली जेनेरिक दवाओं की तरह ही अब पशुपालकों को भी सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने की तैयारी है। ब्लॉकों में खुलने वाले पशु जन औषधि केंद्रों पर एंटीबायोटिक्स, टीके, डी वॉर्मिंग दवाएं, विटामिन और अन्य जरूरी दवाएं उपलब्ध होंगी।
000000000000
पशु जन औषधि केंद्र हर ब्लाॅक में खोला जाएगा। इसके लिए पात्र लोग आवेदन कर सकते है। यह आवेदन आनलाइन है। केंद्र खुलने से पशुपालकों को सस्ती दर पर दवाएं उपलब्ध हो जाएंगी।
-डॉ. सुरेश तिवारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी