{"_id":"69b47253c2727ea44f0b740e","slug":"after-listening-to-the-prisoners-problem-assurance-was-given-for-solution-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-147392-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बंदी समस्या सुनकर समाधान का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बंदी समस्या सुनकर समाधान का दिया आश्वासन
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व न्यायिक अधिकारी सुनील कुमार सिंह की पहल पर शुक्रवार को लीगल एड डिफेंस काउंसिल की टीम जिला कारागार पहुंची। उन्होंने विभिन्न बंदियों की समस्या सुनकर उनके निराकरण हेतु आश्वासन दिया।
बलिया कोर्ट से छेड़छाड़ व यौन शोषण की सजा काट रहे सिकंदरपुर निवासी बादल शेख ने कहा कि वह जुर्माना न अदा कर पाने के कारण रिहा नहीं हो पा रहा है। कोतवाली खलीलाबाद के बरई टोला निवासी सुधीर चौरसिया ने कहा कि वह चोरी के आरोप में जिला कारागार में निरुद्ध है। उसकी जमानत हो गई है। जमानतदार के अभाव में रिहा नही हो पा रहा है।
बेलहरकला थानाक्षेत्र निवासी एक बंदी ने कहा कि लड़की ले जाने के मामले में कारागार में निरुद्ध है। उसने सरकारी अधिवक्ता की मांग की। इस प्रकार दर्जनों बंदियों ने अपनी समस्या रखी, जिसके निराकरण कराए जाने हेतु आश्वासन दिया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अंजय कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी संजीव कुमार पांडेय, असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल मो. दानिश तथा डिप्टी जेलर हरिकेश व जेल पीएलवी सुनील समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Trending Videos